Tata Safari
- फोटो : Tata Motors
टाटा सफारी / हैरियर - 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग
टाटा मोटर्स की दो फुल-साइज एसयूवी सफारी और हैरियर भारत की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में से हैं। दोनों एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हैं और ग्लोबल एनसीएपी टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। एडल्ट सेफ्टी के लिए इन्हें 34 में से 33.05 अंक मिले और बच्चों की सुरक्षा में 49 में से 45 अंक हासिल हुए। इन एसयूवी में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS के साथ EBD, रोलओवर मिटिगेशन और ब्रेक डिस्क वाइपिंग जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें - EV Battery: टेस्ला ने एलजीईएस के साथ किया 4.3 अरब डॉलर का बैटरी सौदा, चीन पर निर्भरता कम करने का लक्ष्य