फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Powerful Hatchbacks: इन 5 हैचबैक के सामने दिग्गज SUV भी भरती हैं पानी, इंजन पैदा करता है 415 bhp तक का पॉवर

Tue, 27 May 2025 05:54 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Most Powerful Hatchback: भारत में कई ऐसी हैचबैक कारें मौजूद हैं जो पावर और परफॉर्मेंस के मामले में कई दिग्गज एसयूवी को भी पीछे छोड़ सकती हैं। यहां हम 5 ऐसी ही हैचबैक कारों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पावरफुल हैचबैक - फोटो : अमर उजाला
भारत में एसयूवी की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है। हालात ये हैं कि कारों की कुल सेल में अब एसयूवी 50 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रखती हैं। इसी बीच हैचबैक की लोकप्रियता में कमी आई है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता ने भी एसयूवी की डिमांड बढ़ने और हैचबैक की सेल्स गिरने की बात कही है। हालांकि, अब भी बाजार के एक वर्ग के लिए हैचबैक उनकी पहली पसंद बनी हुई है। एक हैचबैक के अपने भी कई फायदे हैं। हैचबैक में एसयूवी के मुकाबले अधिक माइलेज मिलती है, तो वहीं कम साइज के चलते इसे पार्क करना भी आसान होता है। कंपनियों ने भी हैचबैक में समय के साथ कई बदलाव किए हैं और इसे परफॉर्मेंस पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए खास बना दिया है। कुछ तो हैचबैक ऐसी हैं जो एक एसयूवी से भी ज्यादा पावर जनरेट करती हैं। आइए जानते हैं देश में बिकने वाली कुछ सबसे पॉवरफुल हैचबैक कारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
Mercedes-AMG A45 S - फोटो : Mercedes-AMG
Mercedes-AMG A45 S
Mercedes-AMG A45 S एक लग्जरी हैचबैक है जो परफॉर्मेंस के मामले में सुपरकार को टक्कर देती है। इसमें 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 421 PS की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार मात्र 3.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
Tata Altroz Racer - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz Racer 
भारतीय बाजार की सबसे तेज हैचबैक कारों में से एक है। यह कार Altroz प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120 PS की पावर जेनरेट करता है। यह कार मात्र 10 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

4 of 6
Hyundai i20 - फोटो : Hyundai
Hyundai i20 N-Line
Hyundai i20 N-Line उन लोगों के लिए है जो हर दिन ड्राइविंग का एक नया अनुभव चाहते हैं। इसमें 1.0 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन है जो 120 PS की पावर और 172 Nm टॉर्क देता है। इसके साथ ही इसमें स्पोर्टी सस्पेंशन और स्टीयरिंग ट्यूनिंग दी गई है।
विज्ञापन

5 of 6
Volkswagen Golf GTI - फोटो : Volkswagen
Volkswagen Golf GTI
फोक्सवैगन ने हाल ही में भारत में Golf GTI को लॉन्च किया है। कंपनी इसे कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में भारत ला रही है। स्टाइल के साथ-साथ यह कार पावर में भी बेमिसाल है। इस हैचबैक में 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 265hp की पावर और 370Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह कार सिर्फ 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा तक सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maruti Fronx - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Fronx Turbo
मारुति सुजुकी फ्रोन्क्स टर्बो हैचबैक सेगमेंट में एक नया और दमदार विकल्प है। इसमें 1.0 लीटर बुस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 100 PS की पावर और 147.6 Nm टॉर्क देता है। इसकी खास बात यह है कि यह 0 से 60 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 5.3 सेकंड में पकड़ लेती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें