Top-5 Bikes For Festive Season: दिवाली और फेस्टिव सीजन हमेशा से नई गाड़ियों की खरीदारी के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस बार बाइक प्रेमियों के लिए मार्केट में ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं जो रेट्रो लुक और मॉडर्न फीचर्स का बेहतरीन मेल पेश करते हैं।
भारत में दिवाली और त्योहारों के मौके पर जबरदस्त खरीदारी का ट्रेंड देखने को मिलता है। इस बार बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी है। 22 सितंबर से GST 2.0 लागू होने के बाद 350cc से कम इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल्स की कीमतों में भारी कटौती हो सकती है। ऐसे में अगर आप 350cc से नीचे की नियो-रेट्रो बाइक लेना चाहते हैं तो बस कुछ दिन और रुक कर भारी बचत कर सकते हैं। तब तक हम आपको बताते हैं 5 बेहतरीन नियो रेट्रो बाइक्स के बारे में जो आपके फेस्टिव सीजन को खास बना सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Honda CB350 H'ness
- फोटो : Honda Motorcycles
Honda H’ness CB350
सबसे पहले बात करते हैं Honda H’ness CB350 की। यह बाइक अपने क्लासिक लुक और मॉडर्न फीचर्स की वजह से युवाओं की पसंद बन चुकी है। इसमें डुअल-चैनल ABS, डिस्क ब्रेक, असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच, स्मार्टफोन वॉइस कंट्रोल और Honda Selectable Torque Control जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 348.36cc एयर-कूल्ड इंजन से लैस यह बाइक 20.78 bhp की पावर और 30 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
विज्ञापन
3 of 6
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Classic 350
Royal Enfield की Classic 350 अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। क्लासिक डिजाइन और J-सीरीज प्लेटफॉर्म पर बनी यह बाइक रॉयल एनफील्ड की पहचान मानी जाती है। इसमें 349cc सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके कल्ट फैन बेस के कारण यह हमेशा डिमांड में रहती है। इस दिवाली ये बाइक भी आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है।
4 of 6
2025 Hunter 350
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Hunter 350
अगर आप रॉयल एनफील्ड का सबसे किफायती विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो Royal Enfield Hunter 350 आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है। इसका डिजाइन नियो-रेट्रो स्टाइल का एहसास दिलाता है जिसमें LED हेडलाइट, टीयरड्रॉप फ्यूल टैंक, सिंगल-पीस सीट और कॉम्पैक्ट रियर फेंडर शामिल है। यह बाइक एंट्री-लेवल सेगमेंट में उन राइडर्स के लिए है जो पहली बार रॉयल एनफील्ड बाइक खरीदने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Jawa 42 FJ
- फोटो : Jawa
Jawa 42
Classic Legends की Jawa 42 मार्केट में एक और दमदार विकल्प है। यह बाइक सीधे तौर पर रॉयल एनफील्ड और होंडा की 350cc बाइक्स को टक्कर देती है। हाल ही में इसमें कई अहम अपडेट किए गए हैं, जिनमें इंजन की परफॉर्मेंस को बेहतर करने के साथ-साथ, वाइब्रेशन, हीट मैनेजमेंट और सस्पेंशन ट्यूनिंग में भी सुधार किया गया है। डबल-क्रेडल फ्रेम पर बनी यह बाइक 294.7cc लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आती है, जो 27 bhp की पावर और 26.84 Nm का टॉर्क देती है। इसमें छह-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलता है, जो राइडिंग को और स्मूथ बनाता है।
TVS Ronin
आखिर में बात करते हैं TVS Ronin की, जो कंपनी की पहली नियो-रेट्रो बाइक है। इसे खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका स्क्रैम्बलर-स्टाइल लुक, राउंड LED हेडलैम्प, मिनिमलिस्ट बॉडीवर्क और स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक इसे बाकी बाइक्स से अलग पहचान दिलाते हैं। इसमें 225.9cc का ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 20.4 bhp की पावर और 19.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा बाइक में डुअल-चैनल ABS के साथ अर्बन और रेन मोड, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस असिस्ट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे मॉडर्न फीचर्स भी मौजूद हैं।
कुल मिलाकर, होंडा, रॉयल एनफील्ड, जावा और टीवीएस जैसी कंपनियां इस फेस्टिव सीजन बाइक प्रेमियों के लिए कई शानदार नियो-रेट्रो विकल्प पेश कर रही हैं। अब यह आपके ऊपर है कि आप क्लासिक अंदाज को चुनते हैं या मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ स्टाइलिश राइड का मजा लेना चाहते हैं।