फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Scooters: एक बार चार्ज, मीलों का सफर, ये हैं भारत के टॉप 5 लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

Wed, 28 May 2025 12:34 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Long Range Electric Scooters: अगर आप भी सोच रहे हैं कि ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन-सा है जो एक बार चार्ज करने के बाद लंबी दूरी तक बिना रुके दौड़ सके, तो आपकी तलाश यहीं खत्म होती है। यहां हम आपको 5 लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ये इलेक्ट्रिक स्कूटर देते हैं सबसे लंबा रेंज - फोटो : Simple Energy
अगर आप भी सोच रहे हैं कि ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन-सा है जो एक बार चार्ज करने के बाद लंबी दूरी तक बिना रुके दौड़ सके, तो आपकी तलाश यहीं खत्म होती है। भारत में ईवी बाजार अब केवल भविष्य नहीं, बल्कि एक हकीकत बन चुका है और अब मुकाबला सिर्फ कीमत या फीचर्स का नहीं, बल्कि रेंज का है। चलिए आपको बताते हैं वो 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जिनकी रेंज सबसे लंबी है और जो इस रेस में सबसे आगे निकल चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Ola S1 Pro Gen 3 - फोटो : Ola Electric
Ola S1 Pro+ (3rd Gen)
इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ Ola S1 Pro+ (थर्ड जेनरेशन) सीधे रेंज की रेस में नंबर-1 बनकर उभरा है। 5.3 kWh की दमदार बैटरी, IDC के मुताबिक 320 किलोमीटर की रेंज और महज 2.1 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार, यानी पावर और परफॉर्मेंस दोनों में अव्वल।
विज्ञापन

3 of 6
Ultraviolette Tessaract - फोटो : Ultraviolette
Ultraviolette Tessaract
मार्च में लॉन्च हुई Ultraviolette Tessaract दिखने में जितनी स्टाइलिश है, परफॉर्मेंस में उतनी ही धांसू। तीन बैटरी ऑप्शन में मिलने वाले इस स्कूटर में कंपनी ने 6kWh बैटरी लगाया है जो 261 किमी की रेंज देता है।

4 of 6
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
Simple One Gen 1.5
Simple Electric ने फरवरी में One इलेक्ट्रिक स्कूटर का Gen 1.5 मॉडल लॉन्च किया, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.65 लाख है। इसमें 3.7 kWh की फ्लोरबोर्ड बैटरी और 1.3 kWh की पोर्टेबल बैटरी मिलाकर कुल 248 किमी (IDC) की रेंज मिलती है। यह स्कूटर 2.77 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 105 किमी/घंटा है।
विज्ञापन

5 of 6
TVS iQube ST - फोटो : TVS Motor
TVS iQube ST
TVS का iQube ST इलेक्ट्रिक स्कूटर 5.3 kWh बैटरी वेरिएंट में 212 किमी (IDC) की रेंज देता है। यह स्कूटर 4.4 kW की BLDC मोटर से लैस है, जो 82 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और 4.5 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने का दावा करता है। यह स्कूटर लंबी दूरी और शहरी राइडिंग दोनों के लिए बेहतरीन विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vida V2 Electric Scooter - फोटो : Vida
Hero Vida V2 Pro
Hero MotoCorp की Vida सीरीज का टॉप वेरिएंट V2 Pro 3.9 kWh की रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है, जो 165 किमी (IDC) की रेंज देता है। यह स्कूटर 25 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और 90 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें