भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में लोग अब पेट्रोल के खर्चे से बचने के लिए सस्ते और चलाने में आसान ई-स्कूटर पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।
टर व्हीकल एक्ट 1988 के नियमों के अनुसार, अगर किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250W से कम पावर वाली मोटर लगी है और उसकी टॉप स्पीड 25Km/h तक है, तो उसे चलाने के लिए न तो ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए और न ही आरटीओ (RTO) रजिस्ट्रेशन। आइए जानते हैं मार्केट में मौजूद ऐसे ही 5 शानदार और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में।