भारत में सड़कों पर चलनेवाले इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी में काफी मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हाल के महीनों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की बिक्री संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईंधन की बढ़ती कीमतों, रियायतों और टैक्स राहत के रूप में ईवी अपनाने की ओर सरकार के बढ़ावा, बढ़ी हुई जागरूकता और रेंज की कम हुई चिंता जैसे कारकों ने इस इजाफे में योगदान दिया है।
हालांकि, एक कारक जो चिंता का विषय रहा है, वह है ज्यादा कीमत। लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों में ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी के साथ, कीमतें भी अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं, खासकर दोपहिया वाहनों में ऐसा देखा जा रहा है। यहां हम आपको बता रहे हैं भारत में उपलब्ध 70,000 रुपये से कम कीमत वाले टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 11
Okinawa Ridge
- फोटो : Okinawa
Okinawa Ridge Plus
Okinawa Ridge Plus (ओकिनावा रिज प्लस) इलेक्ट्रिक स्कूटर 67,052 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह अपने मोटर से 0.8 kW (1 bhp) पावर जेनरेट करता है और इसमें इलेक्ट्रॉनिक रूप से सहायता मिलने वाले ब्रेकिंग सिस्टम के साथ फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक हैं।
विज्ञापन
3 of 11
Okinawa Ridge
- फोटो : Okinawa
इसमें लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर, 120 किमी तक की रेंज देता है। बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 2-3 घंटे का समय लगता है। ओकिनावा का दावा है कि रिज प्लस की टॉप स्पीड 55 किमी प्रति घंटा है।
4 of 11
Hero Optima CX Electric Scooter
- फोटो : Hero Electric
Hero Electric Optima CX
हीरो इलेक्ट्रिक जुलाई 2022 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक्री चार्ट में सबसे ऊपर है और इसकी बाजार हिस्सेदारी को आगे बढ़ाने में इसके किफायती वाहन एक महत्वपूर्ण कारक है। Hero Electric Optima CX (हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा सीएक्स) 62,355 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह 0.55 kW (0.73 bhp) का पावर जेनरेट करता है और दोनों पहियों पर कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आगे और पीछे दोनों ड्रम ब्रेक हैं।
विज्ञापन
5 of 11
Hero Electric Optima
- फोटो : Hero Electric
Hero Electric Optima CX के दो वैरिएंट्स - सिटी स्पीड (HX) और कम्फर्ट स्पीड (LX) उपलब्ध हैं। यह चार रंग विकल्पों में आता है। HX वैरिएंट स्कूटर का हाई-स्पीड वर्जन है। इसमें दो बैटरी विकल्प भी हैं - सिंगल बैटरी और डुअल बैटरी, जो क्रमशः 82 किमी और 122 किमी प्रति फुल चार्ज की पेशकश करते हैं। स्कूटर की टॉप-स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन
6 of 11
Bounce Infinity Electric Scooter
- फोटो : Bounce
Bounce Infinity E1
Bounce Infinity E1 (बाउंस इंफिनिटी ई1) इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 55,114 रुपये है। यह स्कूटर दो वैरिएंट्स और 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। यह अपनी मोटर से 1.5 kW (2 bhp) का पावर जेनरेट करता है। इसमें आगे और पीछे दोनों डिस्क ब्रेक हैं, जिसमें दोनों पहियों पर एक कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। BLDC मोटर 83Nm तक का टार्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर की टॉप-स्पीड 65 किमी प्रति घंटा है। 48V39Ah की बैटरी पूरी तरह से चार्ज होने में चार से पांच घंटे का समय लेती है और एक बार फुल चार्ज होने पर 85 किमी की रेंज देती है।
विज्ञापन
7 of 11
Bounce Infinity Electric Scooter
- फोटो : Bounce
Bounce Infinity E1 एक यूनिक सब्सक्रिप्शन-आधारित बैटरी प्लान के साथ आता है। जिसमें उपयोगकर्ता बाउंस के बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क से बैटरी-एस-ए-सर्विस फायदों का लाभ उठा सकते हैं।
8 of 11
Ampere Zeal Electric scooter
- फोटो : Ampere
Ampere Zeal
Ampere Zeal (एम्पीयर जील) इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 67,478 रुपये है। एम्पीयर जील चार रंग विकल्पों के साथ सिर्फ एक ही वैरिएंट में उपलब्ध है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने मोटर से 1.2 kW (1.6 bhp) जेनरेट करता है और इसमें फ्रंट और रियर दोनों में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
9 of 11
Ampere Zeal Electric Scooter
- फोटो : Ampere
12kW ब्रशलेस DC मोटर 60V/30Ah लिथियम-आयन बैटरी द्वारा संचालित होता है, जो एक बार फुल चार्ज होने में लगभग 5.5 घंटे लेती है। यह स्कूटर फुल चार्ज में 75 किमी की रेंज का दावा करता है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 55 किमी प्रति घंटा होने का दावा किया है।
10 of 11
Ampere Electric Magnus Pro
- फोटो : Ampere Electric
Ampere Magnus Pro
Ampere Magnus Pro (एम्पीयर मैगनस प्रो) इलेक्ट्रिक स्कूटर 66,053 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसमें चार रंग विकल्पों के साथ एक वैरिएंट मिलता है। इसमें एम्पीयर जील में मिलने वाले सभी फीचर्स मिलते हैं। Ampere Magnus Pro ई-स्कूटर 1.2 kW (1.6 bhp) पावर जेनरेट करता है, इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
Ampere Electric Magnus Pro
- फोटो : Ampere Electric
इलेक्ट्रिक स्कूटर में 60V, 30Ah लिथियम-आयन बैटरी पैक है, जिसे पूरी तरह चार्ज होने में लगभग पांच से छह घंटे लगते हैं। और पूरी तरह चार्ज बैटरी पर 70 से 80 किमी तक की रेंज का दावा करती है। Ampere Magnus Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में 55 किमी प्रति घंटा टॉप-स्पीड होने का दावा किया गया है।