अगर आप एक नई बजट-फ्रेंडली कार खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट बहुत ज्यादा नहीं है, तब भी दस लाख रुपये के अंदर आप मस्कुलर लुक, शानदार माइलेज और मजबूत सेफ्टी वाली बेहतरीन एसयूवी खरीद सकते हैं। इस लेख में ऐसे ही पांच शानदार विकल्पों के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं वे कौन-से हैं और आपकी जरूरतों के हिसाब से कौन-सी कार आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली टॉप 5 कार
- फोटो : marutisuzuki, tata.cars, hyundai, kia.com, auto.mahindra
अगर आप आने वाले कुछ महीनों में अपने लिए एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं और आपका बजट 10 लाख रुपये तक है, तो भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों कई शानदार ऑप्शंस मौजूद हैं। इनमें फीचर्स और प्रैक्टिकलिटी का अच्छा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। आइए जानते हैं उन पांच एसयूवी मॉडल्स के बारे में, जिन्हें इस बजट में अपनी लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
टाटा नेक्सन
- फोटो : tata.cars
1. टाटा नेक्सन
लिस्ट में पहली कार टाटा नेक्सन है। यह भारतीय बाजार में सेफ्टी और परफॉर्मेंस के कॉम्बिनेशन के लिए जानी जाती है। यह अपने मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और स्टाइलिश डिजाइन के चलते ग्राहकों के बीच लोकप्रिय विकल्पों में शामिल है।
सुरक्षा को प्राथमिकता देने वालों के लिए भी यह बेहतर हो सकती है, क्योंकि इसे पांच स्टार रेटिंग मिली है। 10 लाख रुपये के बजट में नेक्सन के बेस और मिड-वेरिएंट पर विचार किया जा सकता है।
इंजन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और पिकअप देने के लिए जाना जाता है। अगर आपकी प्राथमिकता सेफ्टी के साथ-साथ दमदार परफॉर्मेंस और एसयूवी जैसा डिजाइन है, तो नेक्सन आपकी लिस्ट में शामिल हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
मारुति सुजुकी ब्रेजा
- फोटो : marutisuzuki
2. मारुति सुजुकी ब्रेजा
दूसरे नंबर पर आती है मारुति सुजुकी ब्रेजा। अगर आपकी प्राथमिकता कम मेंटेनेंस और अच्छा माइलेज है, तो मारुति सुजुकी ब्रेजा एक विकल्प हो सकती है। इसमें 1.5-लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है, जो स्मूथ और रिफाइंड ड्राइविंग अनुभव देने के लिए जाना जाता है।
ब्रेजा में फैमिली के लिए अच्छा केबिन स्पेस मिलता है। इसकी रियर सीट पर भी पर्याप्त जगह और अच्छा कम्फर्ट दिया गया है। ऐसे खरीदार जो रोजाना शहर में कार चलाते हैं और कम मेंटेनेंस के साथ फैमिली-फ्रेंडली एसयूवी चाहते हैं, उनके लिए ब्रेजा एक व्यावहारिक विकल्प बन सकती है।
4 of 6
ह्यूंदै वेन्यू
- फोटो : hyundai.com
3. ह्यूंदै वेन्यू
ह्यूंदै वेन्यू भी इस बजट में फिट बैटती है। यह उन खरीदारों को पसंद आ सकती है जो कॉम्पैक्ट साइज में प्रीमियम और मॉडर्न फील चाहते हैं। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन शहर की ड्राइविंग के लिए उपयोगी है।
वेन्यू में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। यह इंजन खास तौर पर सिटी ड्राइविंग के लिए आरामदायक और शांत परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है।
कार के अंदर मिलने वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम और कनेक्टेड कार फीचर्स इसे अपनी सेगमेंट में अलग पहचान देते हैं। अगर आपको कॉम्पैक्ट एसयूवी में मॉडर्न डिजाइन, टेक्नोलॉजी और प्रीमियम केबिन पसंद है, तो वेन्यू पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
किआ सोनेट
- फोटो : kia.com
4. किआ सोनेट
किआ सोनेट अपने बोल्ड और एग्रेसिव एक्सटीरियर डिजाइन के लिए जानी जाती है। इसका स्पोर्टी लुक खास तौर पर उन खरीदारों को आकर्षित कर सकता है जिन्हें कार में मस्कुलर रोड प्रेजेंस पसंद है।
इसमें वेन्यू वाला ही भरोसेमंद इंजन ऑप्शन मिलता है। हालांकि, सोनेट का एक्सटीरियर डिजाइन इसे अलग लुक देता है। कार का केबिन और डैशबोर्ड लेआउट भी मॉडर्न और हाई-टेक फील देता है।
अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ उपयोगिता तक सीमित नहीं है और आप ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी चाहते हैं जो सड़क पर आकर्षक दिखे, तो किआ सोनेट आपकी लिस्ट में जगह बना सकती है।
महिंद्रा XUV 3XO अपने सेगमेंट में ज्यादा चौड़ी गाड़ियों में से एक है। इसकी चौड़ाई का फायदा खास तौर पर केबिन में मिलता है, जहां रियर सीट पर तीन लोग बैठ सकते हैं। इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो शानदार टॉर्क देने के लिए जाना जाता है। 10 लाख रुपये के बजट में XUV 3XO के शुरुआती वेरिएंट्स पर विचार किया जा सकता है।
इन वेरिएंट्स में ऑल-फोर डिस्क ब्रेक जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए जाते हैं। अगर आपकी प्राथमिकता स्पेस, टर्बो-पेट्रोल परफॉर्मेंस और मजबूत रोड प्रेजेंस है, तो XUV 3XO भी एक विकल्प है।
10 लाख रुपये के बजट में ये एसयूवी भी हैं विकल्प
इन पांच मॉडल्स के अलावा भारतीय बाजार में निसान मैग्नाइट और रेनॉ काइगर भी इस बजट में विकल्प हैं। ये दोनों कम कीमत में सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे बड़े फीचर्स देने के लिए जानी जाती हैं।
अगर आपकी जरूरत मुख्य रूप से शहर में चलाने के लिए एक प्रैक्टिकल कार की है, तो मारुति फ्रोंक्स और टाटा पंच को भी अपनी लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।
कार खरीदने से पहले इन खर्चों का भी रखें ध्यान
नई कार खरीदते समय सिर्फ उसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। कार की ऑन-रोड कीमत में इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन जैसे खर्च भी शामिल होते हैं। इसके अलावा भविष्य के मेंटेनेंस खर्च को भी पहले से ध्यान में रखना जरूरी है।
इंजन के चुनाव की बात करें तो टर्बो-पेट्रोल इंजन आमतौर पर बेहतर पिकअप और परफॉर्मेंस देने के लिए जाने जाते हैं। वहीं, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन शहर के ट्रैफिक में स्मूथ ड्राइविंग और बेहतर माइलेज के लिए उपयोगी हो सकते हैं।
अगर आपकी मंथली रनिंग ज्यादा है तो सीएनजी वेरिएंट्स पर भी विचार किया जा सकता है। इससे रोजाना की ड्राइविंग में रनिंग कॉस्ट को कम करने में मदद मिल सकती है।
खरीदने से पहले टेस्ट राइड जरूर लें
किसी भी कार को फाइनल करने से पहले परिवार के साथ शोरूम जाकर सभी पसंदीदा मॉडल्स की टेस्ट राइड लेना बेहतर रहेगा। सिर्फ स्पेसिफिकेशन और तस्वीरों के आधार पर कार का चुनाव करने के बजाय उसे चलाकर देखना ज्यादा उपयोगी हो सकता है।
टेस्ट राइड के दौरान रियर सीट कम्फर्ट, ग्राउंड क्लीयरेंस और सस्पेंशन का अंदाजा लगाया जा सकता है। साथ ही ड्राइविंग पोजिशन, विजिबिलिटी और कार के साइज को भी बेहतर तरीके से समझा जा सकता है।
10 लाख रुपये का बजट क्यों है खास?
करीब 10 लाख रुपये का बजट कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक ऐसा प्राइस पॉइंट है, जहां खरीदारों को माइलेज, सेफ्टी, फीचर्स, स्पेस और एसयूवी लुक्स के बीच कई तरह के विकल्प मिल जाते हैं।
इसलिए कार खरीदने से पहले अपनी रोजाना की ड्राइविंग, मंथली रनिंग, परिवार की जरूरत, माइलेज, सेफ्टी और मेंटेनेंस खर्च को ध्यान में रखें। इसके बाद अलग-अलग मॉडल्स की टेस्ट राइड लेकर अपनी जरूरत के हिसाब से सही SUV चुनना ज्यादा बेहतर रहेगा।