भारतीय वाहन बाजार में एसयूवी की मांग में काफी तेजी आई है। एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से भारत में सेडान की बिक्री में कमी देखी जा रही है। इस बदलती परिस्थिति से बाजार तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन बाजार में कुछ कॉम्पैक्ट सेडान खिलाड़ी अभी भी मजबूती से अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। कैब एग्रीगेटर्स के बीच पसंदीदा मारुति सुजुकी डिजायर अप्रैल 2023 के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 कॉम्पैक्ट सेडान कारों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 6
Mr. Unsoo Kim – MD & CEO, HMIL and Mr. Tarun Garg with Aura Facelift 2023
- फोटो : Hyundai
टॉप 5 सेडान कार की बिक्री
पोजिशन
कंपनी
मॉडल
अप्रैल 2023
अप्रैल 2022
साल-दर-साल
1
मारुति सुजुकी
डिजायर
10,132
10,701
-5%
2
ह्यूंदै
ऑरा
5,085
4,035
26%
3
होंडा
अमेज
3,393
4,467
-24%
4
टाटा मोटर्स
टिगोर
3,154
3,803
-17%
5
मारुति सुजुकी
सियाज
1,017
579
76%
विज्ञापन
3 of 6
Maruti Suzuki Dzire
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Dzire, Ciaz
Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर) ने मई 2020 के महीने में 10,132 यूनिट डिस्पैच करते हुए नंबर वन पोजिशन पर रही। बड़ी बिक्री के बावजूद, पिछले वर्ष की समान अवधि में 10,701 यूनिट्स की बिक्री के साथ साल-दर-साल बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह सेडान भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी कारों में से एक है जो 31 किमी/किलो का माइलेज देती है। Dzire में पेट्रोल मोड में 89bhp का पावर जेनरेट करने वाला 1.2-लीटर इंजन मिलता है। हालांकि, CNG मोड में यह सेडान 76bhp का पावर और 98Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।
4 of 6
Maruti Suzuki Ciaz
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी सियाज अप्रैल 2023 में 1,017 यूनिट्स की बिक्री के साथ इस लिस्ट में 5वें नंबर पर है, जो पिछले साल की समान अवधि से 76 फीसदी ज्यादा है। अप्रैल 2022 में Ciaz की सिर्फ 579 यूनिट्स बिकीं थी।
विज्ञापन
5 of 6
Honda Amaze
- फोटो : Honda Cars India
सेडान की बिक्री बताती है SUV का क्रेज
Dzire की बिक्री की आधी संख्या पर रही Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा)। अप्रैल 2023 में ऑरा की 5,085 यूनिट्स की बिक्री हुई। मई 2022 में, Aura ने साल-दर-साल 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,035 यूनिट्स की बिक्री की।
तुलनात्मक रूप से, एसयूवी सेगमेंट ने अप्रैल 2023 में कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। सभी टॉप बिकने वाली एसयूवी में से हरेक की 10,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि एकमात्र सेडान जो समान संख्या में बिक्री करने में कामयाब रही, वह सिर्फ मारुति सुजुकी डिजायर थी।