फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125cc Scooters: चाहिए पावर के साथ बढ़िया माइलेज, ये हैं भारत में टॉप-5 सबसे किफायती 125cc स्कूटर

Fri, 03 Jan 2025 01:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय वाहन बाजार में दोपहिया वाहनों की मांग बहुत ज्यादा रहती है। इसमें शहरों में आवाजाही के साधन के रूप में स्कूटर एक लोकप्रिय विकल्प रहा है। यहां भारत में टॉप-5 सबसे सस्ती 125 सीसी स्कूटरों की सूची दी गई है, जिसे खरीदार देख सकते हैं। इन सबकी कीमत 80 हजार रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
1 of 6
Honda Activa 125 - फोटो : HMSI
भारतीय वाहन बाजार में दोपहिया वाहनों की मांग बहुत ज्यादा रहती है। इसमें शहरों में आवाजाही के साधन के रूप में स्कूटर एक लोकप्रिय विकल्प रहा है। किफायती पेट्रोल इंजन, आरामदायक सीटिंग और बढ़िया माइलेज वाले स्कूटर की तलाश करने वाले खरीदार 125cc सेगमेंट के स्कूटर देख सकते हैं। इस सेगमेंट के स्कूटर में रेगुलर 110cc स्कूटर की तुलना में ज्यादा पावर है और साथ ही ज्यादा फीचर भी हैं। सबसे किफायती 125cc सेगमेंट के स्कूटर की तलाश करने वाले खरीदार Hero Destini Prime पर नजर डाल सकते हैं। इसमें 125cc सिंगल-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। 

यहां भारत में टॉप-5 सबसे सस्ती 125 सीसी स्कूटरों की सूची दी गई है, जिसे खरीदार देख सकते हैं। इन सबकी कीमत 80 हजार रुपये के आसपास है।
विज्ञापन

2 of 6
2025 Honda Activa 125 Scooter - फोटो : HMSI
Honda Activa 125
स्कूटर सेगमेंट में होंडा एक्टिवा सबसे लोकप्रिय मॉडल में से एक है। जो खरीदार होंडा के स्कूटर खरीदने पर विचार कर रहे हैं, वे Honda Activa 125 (होंडा एक्टिवा 125) पर नजर डाल सकते हैं। इसमें 125cc सिंगल-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 8.19 BHP का पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। होंडा इसे छह वेरिएंट और 10 रंग विकल्पों में पेश करता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Suzuki Access 125 Scooter - फोटो : Suzuki Motorcycle
Suzuki Access 125 
हल्के वजन वाले स्कूटर की तलाश कर रहे खरीदार Suzuki Access 125 (सुजुकी एक्सेस 125) को देख सकते हैं। इसमें 124cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 8 BHP का पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है। खरीदारों के पास चुनने के लिए चार वेरिएंट और 17 कलर ऑप्शन मिलता हैं। 

4 of 6
Yamaha Fascino 125 - फोटो : Yamaha
Yamaha Fascino 125
यामाहा के वाहन खरीदने के इच्छुक ग्राहक Yamaha Fascino 125 (यामाहा फैसिनो 125) पर विचार कर सकते हैं। इसमें 125cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 8 BHP का पावर और 10.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी इसे खरीदारों के लिए आठ वेरिएंट और 23 रंग विकल्पों में पेश करती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Hero Destini Prime - फोटो : Hero Motocorp
Hero Destini Prime
Hero Destini Prime (हीरो डेस्टिनी प्राइम) सबसे किफायती 125cc स्कूटर है जिसे खरीदार बाजार में देख सकते हैं। डेस्टिनी प्राइम में 124cc सिंगल-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 9 BHP का पावर और 10.36 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हीरो मोटोकॉर्प इसे एक ही वेरिएंट और तीन रंग विकल्पों में पेश करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hero Destini 125 Xtec - फोटो : Hero Motocorp
Hero Destini 125 Xtec
125 सीसी वाले स्कूटर की लिस्ट में अगला नाम Hero Destini 125 Xtec (हीरो डेस्टिनी 125 एक्सटेक) है। यह हीरो डेस्टिनी प्राइम का स्पोर्टियर वर्जन है। इसमें वही 124cc सिंगल-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 9 BHP का पावर और 10.34 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी इसे खरीदारों के लिए दो वेरिएंट और सात रंग विकल्पों में पेश करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें