Top 5 Affordable Scrambler Bikes In India: अगर आप शहर की सड़कों से लेकर हल्के ऑफ-रोडिंग एडवेंचर के लिए अफोर्डेबल बाइक की तलाश में हैं, तो स्क्रैम्बलर बाइक्स आपके लिए बेस्ट हैं। यहां हम आपको किफायती और दमदार स्क्रैम्बलर मोटरसाइकिलों के 5 ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।
भारत में स्क्रैम्बलर बाइक्स की डिमांड इन दिनों तेजी से बढ़ी है। Royal Enfield, Triumph और Yezdi जैसी कंपनियां अब इस सेगमेंट में दमदार ऑप्शन पेश कर रही हैं। स्क्रैम्बलर बाइक्स न सिर्फ डेली राइडिंग के लिए बेहतरीन हैं, बल्कि हल्की-फुल्की ऑफ-रोडिंग का भी मजा देती हैं, वो भी बिना एडवेंचर बाइक्स जैसे भारी-भरकम लुक के।
तो अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो शहर, हाईवे और ट्रेल्स- तीनों जगह पर चल सके, तो ये टॉप 5 अफॉर्डेबल स्क्रैम्बलर आपके लिए परफेक्ट हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Royal Enfield Scram
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Scram 440
Royal Enfield की इस नई बाइक में एयर-कूल्ड 443cc इंजन मिलता है, जो 25bhp की पावर देता है। इसका बेस पुराने Himalayan 411 और Scram 411 पर आधारित है, लेकिन इसमें बड़ा इंजन दिया गया है। पहले यह बाइक कुछ तकनीकी कारणों से डीलरों के पास नहीं थी, लेकिन अब फिर से इसकी बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
3 of 6
Royal Enfield Guerrilla 450
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Guerrilla 450
Himalayan 450 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इस बाइक में 450cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 40bhp की पावर देता है। इसमें कन्वेंशनल फ्रंट फोर्क्स और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे स्ट्रीट राइडिंग और माइल्ड ऑफ-रोडिंग दोनों के लिए बेहतरीन बनाते हैं।
4 of 6
Royal Enfield Interceptor Bear 650
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Bear 650
Interceptor 650 प्लेटफॉर्म पर बनी इस Scrambler में 650cc का ट्विन-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 47bhp की पावर और 56.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें लंबी सस्पेंशन ट्रैवल, फ्लैट सीट, डुअल शॉक और वायर-स्पोक व्हील्स मिलते हैं, जो इसे क्लासिक स्क्रैम्बलर लुक देते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
2025 Triumph Scrambler 400X
- फोटो : ट्रायम्फ इंडिया
Triumph Scrambler 400X
Triumph की Scrambler 400X ने लॉन्च होते ही तहलका मचा दिया। इसमें 398cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 40bhp की पावर देता है। इसके फीचर्स में यूएसडी फोर्क्स, मोनोशॉक, डुअल डिस्क ब्रेक्स, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और 19-17 इंच का व्हील सेटअप शामिल हैं।
Yezdi Scrambler
Yezdi Scrambler अपने सेगमेंट की सबसे हल्की स्क्रैम्बलर बाइक है। इसमें 300cc का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो 29bhp की पावर जनरेट करता है। इसका रेट्रो लुक, डुअल एग्जॉस्ट और हाई फ्रंट फेंडर इसे काफी यूनिक बनाते हैं। ये बाइक उन लोगों के लिए है जो कुछ हटकर स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं।