फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABS Bikes: एबीएस फीचर के साथ आती हैं ये 5 किफायती बाइक्स, कीमत 1.30 लाख रुपये से कम

Mon, 24 Mar 2025 11:34 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ABS सिस्टम अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक को स्किड होने से बचाने में मदद करता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन
1 of 6
सिंगल चैनल एबीएस वाली बाइक्स - फोटो : Amar Ujala
अगर आप 1.30 लाख रुपये तक के बजट में नई बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं और सेफ्टी फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस रेंज में कई ऐसी बाइक्स उपलब्ध हैं, जो एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ आती हैं। ABS सिस्टम अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक को स्किड होने से बचाने में मदद करता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है। आइए जानते हैं इस बजट में आने वाली 5 बेस्ट बाइक्स, जो सिंगल चैनल ABS के साथ आती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : TVS Motor
TVS Apache RTR 160 2V
टीवीएस की यह पॉपुलर बाइक डिस्क वेरिएंट में ABS के साथ आती है। इसमें रोटो पेटल डिस्क ब्रेक मिलता है, जो ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है।
विज्ञापन

3 of 6
2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid - फोटो : Yamaha
Yamaha FZS Fi
यामाहा की यह 150सीसी इंजन वाली बाइक सिंगल चैनल ABS से लैस है। स्टाइलिश डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह सेफ्टी के लिए भी एक बढ़िया विकल्प है।

4 of 6
2025 Honda SP160 - फोटो : HMSI
Honda SP160
होंडा की इस बाइक में ABS के अलावा 220mm पेटल शेप रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो हाई स्पीड पर भी कंट्रोल बनाए रखने में मदद करता है।
विज्ञापन

5 of 6
Pulsar NS125 - फोटो : Bajaj
Bajaj Pulsar NS125
बजाज की पल्सर सीरीज काफी लोकप्रिय है। NS125 का LED BT ABS वेरिएंट एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है। इसमें ब्लूटूथ डिजिटल कंसोल भी मिलता है, जिससे राइडिंग और भी स्मार्ट हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2024 Hero Xtreme 160R 2V - फोटो : Hero MotoCorp
Hero Xtreme 160R 2V
हीरो मोटोकॉर्प की इस बाइक में फ्रंट डिस्क ब्रेक और हैजार्ड लैंप के साथ सिंगल चैनल ABS मिलता है, जिससे सेफ्टी का स्तर बढ़ जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें