Bikes For Long Run: बाइक तो खरीद ली लेकिन वह लंबे समय तक चलेगी या नहीं? हर मिडिल क्लास के व्यक्ति के मन में यह सवाल हमेशा रहता है। इसलिए बाइक खरीदते समय सही विकल्प चुनना बेहद जरूरी है। एक गलत बाइक आपकी जेब ढीली कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
कौन-सी बाइक लंबे समय तक निभाएगी साथ?
- फोटो : अमर उजाला
Bikes For Long Run: भारत में बाइक्स का जबरदस्त क्रेज है। देश में हर साल लगभग 1.80 लाख के आस-पास बाइक और स्कूटर्स जैसे दोपहिया वाहन बेचे जाते हैं। देश का मध्यमवर्गीय परिवार दोपहिया वाहनों का एक बड़ा खरीदार है, जो ऐसी बाइक खरीदना चाहता है जो कम से कम 10 साल तक उनका साथ निभाए और उसकी सर्विस और मेंटेनेंस में भी ज्यादा खर्न न करना पड़े। लेकिन कई बार लोग जानकारी के अभाव में ऐसी बाइक्स खरीद लेते हैं जो बहुत ज्यादा पेट्रोल खाती है और उसका रखरखाव भी महंगा पड़ेने लगता है।
अगर आप भी ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो बहुत कम सर्विस और मेंटेनेंस मांगे, माइलेज भी बढ़िया दे और कम से कम 10-12 साल तक आपकी हमसफर बनी रहे, तो यहां हम 5 बाइक मॉडलों के ऑप्शन के बारे में आपको बता रहे हैं। तो इस खबर में बने रहिए हमारे साथ...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
2025 Honda Unicorn
- फोटो : HMSI
1. Honda Unicorn
इस लिस्ट में पहली बाइक होंडा यूनिकॉर्न है जो मार्केट में 20 साल से भी ज्यादा समय से बिक रही है। भरोसेमंद इंजन और तगड़ी माइलेज इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत है। होंडा यूनिकॉर्न 162.71cc के एयर कूल्ड इंजन के साथ आती है जिसमें कंपनी ने हाल ही में लेटेस्ट एमिशन नॉर्म्स OBD2-B का अपडेट भी दे दिया है। यह इंजन 12.73 Bhp का पावर और 14.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए बाइक में कंपनी ने 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया है। होंडा यूनिकॉर्न में आपको 54 kmpl तक की माइलेज मिल जाती है।
विज्ञापन
3 of 6
2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid
- फोटो : Yamaha
2. Yamaha FZ-Fi
यामाहा की FZ बाइक पिछले काफी समय से भारतीय बाजार में बिक रही है। इस बाइक में आपको शानदार नेकेड स्पोर्टस्टर लुक के साथ सुपर रिफायन्ड इंजन मिलता है, जो काफी स्मूथ एक्सपीरियंस देता है। इस बाइक में 149cc का एयरकूल्ड इंजन दिया गया है जो 12.2 bhp पावर के साथ 13.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये बाइक सिंगल चैनल एबीएस और दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक के साथ आती है। अगर आप बाइक को सालों तक चलाना चाहते हैं तो Yamaha FZ-Fi भी इस लिस्ट की सबसे बेहतरीन बाइक्स में से एक है।
4 of 6
Bajaj Pulsar 125
- फोटो : Bajaj Auto
3. Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150
बजाज Pulsar 125 और Pulsar 150 दोनों ही अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग बाइक्स में से एक हैं। भारतीय बाजार में बजाज पल्सर ब्रांड धूम मचा रहा है और इतनी पूरानी होने के बाद भी लोगों के बीच इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। Pulsar की कीमत भी कम है और मेंटेनेंस पर भी ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता है।
विज्ञापन
5 of 6
Hero Splendor Plus
- फोटो : Hero Motocorp
4. Hero Splendor Plus और HF Deluxe
हीरो स्प्लेंडर भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रीय नाम है। शानदार माइलेज के चलते ही यह बाइक आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है। कंपनी हर महीने इस बाइक की 1 लाख यूनिट से ज्यादा की बिक्री करती है। Splendor और HF Deluxe दोनों में ही कंपनी 97.2 cc का एयर-कूल्ड इंजन देती है जो 8 बीएचपी का पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इन दोनों बाइक की माइलेज 55 Kmpl से भी अधिक है।
5. TVS Apache RTR 160 2V
Apache RTR सीरीज की बाइक्स भी भारत में काफी समय के बिक रही हैं। इसमें सबसे पुराना नाम Apache RTR 160 2V का है। यह बाइक अपने भरोसेमंद इंजन और शानदार परफॉर्मेंस के वजह से खूब बिकती है। इस बाइक का 160cc एयर-कूल्ड इंजन 16.04 Bhp का मैक्सिमम पावर और 13.85 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक का मेंटेनेंस किफायती है और इसके पार्ट्स भी आसानी से हर जगह मिल जाते हैं।