फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख के बजट में आ रही हैं ये पांच शानदार 125cc बाइक: पावर और फीचर्स में कौन है सबसे ज्यादा आगे? देखें लिस्ट

Sun, 06 Sep 2026 04:30 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में 125cc बाइक सेगमेंट अब सिर्फ ज्यादा माइलेज देने वाली कम्यूटर मोटरसाइकलों तक सीमित नहीं रह गया है। कंपनियां इस सेगमेंट में एक से बढ़कर एक स्पोर्टी लुक वाली बाइक के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड्स और टीएफटी डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स भी पेश कर रही हैं। अगर आप भी ऐसी ही बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट एक लाख रुपये तक है, तो यहां जानिए भारत में मौजूद पांच ऐसी 125cc मोटरसाइकलों के बारे में, जो आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 7
पांच शानदार 125cc बाइक - फोटो : heromotocorp and tvsmotor and honda2wheelersindia
भारतीय टू-व्हीलर बाजार में 125cc इंजन सेगमेंट की मांग तेजी से बढ़ी है। पहले जहां 125cc मोटरसाइकिलों को केवल रोजाना ऑफिस आने-जाने या अन्य किसी के लिए इस्तेमाल और अच्छे माइलेज के लिए पसंद किया जाता था, वहीं अब कंपनियां इनमें स्पोर्टी डिजाइन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी ऑफर कर रही हैं। आज इस सेगमेंट में टीएफटी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड्स और एलईडी हेडलाइट्स जैसे फीचर्स मिलने लगे हैं। अगर आप एक लाख (एक्स-शोरूम) के बजट में अपने लिए एक नई, स्टाइलिश और दमदार 125cc बाइक की तलाश में हैं, तो ये पांच विकल्प आपके लिए सबसे सही साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
बजाज पल्सर 125 - फोटो : bajajauto
1. बजाज पल्सर 125
  • इस लिस्ट में सबसे पहले बजाज पल्सर 125 है। बजाज ने हाल ही में अपनी आइकॉनिक पल्सर सीरीज को अपडेट करते हुए नई पल्सर 125 पेश की है। कंपनी के अपडेट के बाद यह अपने सेगमेंट में ज्यादा पावर देने वाली मोटरसाइकलों में शामिल हो गई है।
  • इसमें 124.58cc इंजन मिलता है, जो 8,500 rpm पर 12.1 hp की पावर और 6,500 rpm पर 11.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 92,990 से शुरू होती है। बाइक में नया डिजाइन और अपडेटेड इंजन के साथ टॉप वेरिएंट्स में एलईडी हेडलाइट और टीएफटी कंसोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • पावर और स्पोर्टी लुक पसंद करने वाले खरीदारों के लिए पल्सर 125 इस लिस्ट में एक अहम विकल्प है। हालिया अपडेट के बाद इसका 12.1 hp आउटपुट इस सेगमेंट में इसे खास बनाता है।
विज्ञापन

3 of 7
हीरो एक्सट्रीम 125R - फोटो : heromotocorp
2. हीरो एक्सट्रीम 125R
  • हीरो एक्सट्रीम 125R 125cc सेगमेंट की एक स्पोर्टी मोटरसाइकल है। इसका एग्रेसिव डिजाइन खासतौर पर युवाओं को आकर्षित करता है। बाइक में 37mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं, जो इसके स्पोर्टी सेटअप का हिस्सा हैं। इसमें 124.7cc एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 11.5 hp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है।
  • इसकी एक्स-शोरूम कीमत 91,500 से शुरू होती है। बाइक की प्रमुख खूबियों में इसका शार्प स्पोर्टी डिजाइन, मस्कुलर फ्यूल टैंक और अच्छी हैंडलिंग शामिल हैं। इस तरह अगर आपका फोकस 125cc बाइक में स्पोर्टी लुक और रोजाना इस्तेमाल के बीच संतुलन पर है, तो एक्सट्रीम 125R एक विकल्प हो सकती है। मौजूदा लिस्टिंग में भी इसकी शुरुआती कीमत 91,500 के आसपास है।

4 of 7
हीरो ग्लैमर X - फोटो : heromotocorp
3. हीरो ग्लैमर एक्स
  • हीरो ग्लैमर एक्स ने 125cc कम्यूटर सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स के जरिए अलग पहचान बनाई है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें क्रूज कंट्रोल जैसा फीचर दिया गया है। इसमें 124.7cc एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 11.5 hp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
  • इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 88,517 है। फीचर्स की बात करें तो इसमें क्रूज कंट्रोल, राइडिंग मोड्स और कलर्ड एलसीडी कंसोल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
  • यानी अगर आप एक ऐसी 125cc बाइक चाहते हैं, जिसमें कम्यूटर बाइक की उपयोगिता के साथ कुछ प्रीमियम टेक्नोलॉजी भी मिले, तो ग्लैमर एक्स को विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है। क्रूज कंट्रोल इस सेगमेंट में इसकी सबसे अलग खूबियों में से एक है।
विज्ञापन

5 of 7
टीवीएस राइडर 125 - फोटो : tvsmotor
4. टीवीएस राइडर 125
  • टीवीएस राइडर 125 साल 2021 में लॉन्च हुई थी और यह 125cc सेगमेंट की लोकप्रिय मोटरसाइकलों में से एक है। इसे रोजाना ऑफिस या कॉलेज आने-जाने के साथ-साथ थोड़ी स्पोर्टी राइडिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 124.8cc इंजन दिया गया है, जो 11.4 hp की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क देता है।
  • इसकी एक्स-शोरूम कीमत 83,910 से शुरू होती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें दो राइडिंग मोड्स, जीटीटी यानी ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी , स्पोर्टी डिजाइन और एलसीडी क्लस्टर मिलता है।
  • जीटीटी टेक्नोलॉजी खासतौर पर धीमी रफ्तार वाले ट्रैफिक में उपयोगी है। बाइक के ज्यादा प्रीमियम वेरिएंट्स में कनेक्टेड फीचर्स और TFT डिस्प्ले जैसे विकल्प भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

6 of 7
होंडा एसपी 125 - फोटो : honda2wheelersindia
5. होंडा एसपी 125
  • इस लिस्ट में आखिरी बाइक होंडा एसपी 125 है। यह होंडा की लोकप्रिय 125cc मोटरसाइकलों में से एक है और इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। इसमें 123.94cc एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 10.9 hp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹89,748 से शुरू होती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.2-इंच टीएफटी डिस्प्ले और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • इस बाइक का फोकस स्पोर्टी परफॉर्मेंस के बजाय कम्यूटर उपयोगिता, आरामदायक राइड और रोजाना इस्तेमाल पर ज्यादा है। 125cc सेगमेंट की तुलना में इसका इंजन आउटपुट थोड़ा कम है, लेकिन यह रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर एक संतुलित विकल्प बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
किस बाइक में क्या खास?
  • अगर आपका फोकस ज्यादा पावर पर है, तो बजाज पल्सर 125 इस लिस्ट में आगे नजर आती है। स्पोर्टी डिजाइन के लिए हीरो एक्सट्रीम 125R और टीवीएस राइडर 125 आकर्षक विकल्प हैं। वहीं, प्रीमियम फीचर्स की बात करें तो  हीरो ग्लैमर एक्स का क्रूज कंट्रोल इसे अलग बनाता है। दूसरी ओर, होंडा एसपी 125 रोजाना कम्यूट और व्यावहारिक इस्तेमाल को ध्यान में रखकर एक संतुलित विकल्प है।
  • इस तरह एक लाख रुपये के आसपास के बजट में 125cc बाइक खरीदने वालों के पास अब केवल माइलेज-केंद्रित कम्यूटर बाइक चुनने की मजबूरी नहीं है। इस सेगमेंट में अब पावर, स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स का भी अच्छा विकल्प मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें