शहरों में आमतौर पर पाई जाने वाली भीड़भाड़ वाली ट्रैफिक में ड्राइविंग करना अक्सर थका देने वाला अनुभव बन जाता है। लगातार रुकना-चलना, अचानक ब्रेक लगाना और बार-बार गियर बदलना छोटी दूरी के सफर को भी मुश्किल बना देता है।
ऐसी स्थिति में ऑटोमैटिक हैचबैक कारें काफी सुविधाजनक साबित होती हैं। ये कारें आकार में कॉम्पैक्ट होती हैं, जो ट्रैफिक में आसानी से चलती हैं और बार-बार गियर बदलने की परेशानी भी खत्म हो जाती है।
अगर आप शहर में रोजाना आने-जाने के लिए कुछ अच्छे ऑटोमैटिक हैचबैक पर विचार कर रहे हैं, तो ये पांच मॉडल बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।