फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Sunroof Cars: यह हैं सनरूफ वाली टॉप-5 किफायती कारें, कीमत 11 लाख रुपये से कम

Sat, 24 Jun 2023 06:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : Social Media
सनरूफ एक ऐसा फीचर है जिसने हाल के वर्षों में भारतीय बाजार में काफी लोकप्रियता हासिल की है। इस ट्रेंड के बाद भारत में ऑटो निर्माताओं ने इस फीचर को भारतीय बाजार में मास मार्केट सेगमेंट में लाया है। इसलिए अगर आप सनरूफ वाली कार खरीदना चाहते हैं तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है और यह फीचर अब किफायती कारों में आसानी से मिल सकती है।

हालांकि इस पर सवाल उठते हैं, लेकिन फिर भी सनरूफ एक ऐसा फीचर है जो इस समय भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है। कई लोगों का तर्क है कि सनरूफ भारत के लिए उपयुक्त नहीं है। क्योंकि यहां प्रमुख घनी आबादी वाले महानगरों में सनरूफ का इस्तेमाल करने के लिए प्रतिकूल मौसम का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी भारतीय ग्राहक अपने वाहन में सनरूफ की सौंदर्य अपील को पसंद कर रही है।
विज्ञापन

2 of 7
For Reference Only - फोटो : Social Media
ध्यान देने वाली बात है कि सनरूफ की लोकप्रियता बढ़ने के साथ चलती कार के सनरूफ से यात्रियों के बाहर निकलने की घटनाएं बढ़ी हैं। पाठकों से अपील है कि कृपया सड़क पर ज़िम्मेदार रहें और चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलने के लालच में न पड़ें। यहां हम आपको बता रहे हैं सबसे किफायती सनरूफ वाली कारों के बारे में जो आपके बजट में भी आती हैं। यह हैं 11 लाख से कम कीमत वाली सनरूफ वाली 5 कारें हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz
सेफ्टी और इनोवेशन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता के लिए मशहूर टाटा मोटर्स ने Tata Altroz XM Plus S CNG (टाटा अल्ट्रोज एक्सएम प्लस एस सीएनजी) वैरिएंट पेश किया है, जो सनरूफ और ट्विन सिलेंडर सीएनजी टेक्नोलॉजी से लैस है। सिर्फ 8.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर, यह हैचबैक सनरूफ की लग्जरी के साथ फीचर्स से भरपूर कार चाहने वालों के लिए एक किफायती ऑप्शन देती है। अल्ट्रोज में बड़ा इंटीरियर, बेहतर निर्माण गुणवत्ता और सेफ्टी फीचर्स की एक प्रभावशाली श्रृंखला है, जो इसे अपने सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनाती है।

4 of 7
Hyundai i20 - फोटो : Hyundai
Hyundai i20
ह्यूंदै भारत में उन कार निर्माताओं में से एक है और फीचर से भरपूर वाहन उपलब्ध कराने में हमेशा सबसे आगे रही है। Hyundai i20 Asta पेट्रोल वैरिएंट, जिसकी कीमत 9.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, भी एक ऐसी की कार है। अपने आकर्षक डिजाइन और प्रीमियम इंटीरियर के साथ, i20 वास्तव में एक शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है। सनरूफ इस पहले से ही स्टाइलिश हैचबैक की सुंदरता को और बढ़ाती है। जिससे यह फीचर-लोडेड कार के लिए बाजार में खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन जाती है।
विज्ञापन

5 of 7
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
टाटा नेक्सन भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है। यह एक लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो अपनी सेफ्टी और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। Nexon XM S petrol (नेक्सन एक्सएम एस पेट्रोल) वैरिएंट की कीमत 9.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, और सनरूफ के साथ आती है। इस समय सनरूफ के साथ आने वाली यह देश की सबसे किफायती एसयूवी है। भारतीय बाजार में इस कार की धाक है और आप इसे देश भर में इसके चाहनेवालों से सुन सकते हैं। अपने मजबूत एक्सटीरियर डिजाइन और आरामदायक केबिन के साथ, नेक्सन एक एडवांस्ड ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है। सनरूफ कार की अपील को बढ़ाता है, जिससे सवारों को चलते समय आसमान की सुंदरता का आनंद लेने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

6 of 7
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV300
महिंद्रा ने भारत में कार और एसयूवी का खेल बदल दिया है। यह देश की सबसे लोकप्रिय एसयूवी निर्माताओं में से एक है। इसके XUV300 W6 सनरूफ NT पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी अपनी बोल्ड और आक्रामक स्टाइल के साथ काफी दमदार दिखती है, और इसमें सनरूफ का फीचर इसे और आकर्षक बना देता है। XUV300 एक विशाल और फीचर-पैक इंटीरियर प्रदान करता है, जो इसे उन परिवारों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है जो ऐसी कार की तलाश में हैं जो परफॉर्मेंस, आराम और स्टाइल के साथ आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kia Sonet - फोटो : Kia India
Kia Sonet
किआ सोनेट एक शानदार दिखने वाली सब-कॉम्पैक्ट सब-4-मीटर एसयूवी है जिसने अपेक्षाकृत कम समय में खुद को बड़े खिलाड़ियों के बीच स्थापित किया है। अपने फीचर से भरपूर केबिन और आकर्षक लुक के कारण इसने काफी लोकप्रियता हासिल की है। किआ भारतीय बाजार में अपनी अपील बढ़ाने के लिए सनरूफ के साथ Sonet HTK Plus Turbo iMT petrol (सोनेट एचटीके प्लस टर्बो आईएमटी पेट्रोल) वैरिएंट की पेशकश करती है। इसकी कीमत 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो इसे भारतीय बाजार में और भी ज्यादा आकर्षक विकल्प बनाती है। अपने आकर्षक डिजाइन, एडवांस्ड फीचर्स, आरामदायक और आकर्षक ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ सनरूफ का ऑप्शन इसे उन लोगों के लिए एक अनूठा विकल्प बनाता है जो कम बजट में सनरूफ वाली कार की तलाश में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें