Affordable Bikes With Traction Control: अब बाइक में भी ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलने लगे हैं। पहले ये सिर्फ महंगी बाइक्स में होता था, लेकिन अब कई किफायती मोटरसाइकिल्स में भी यह फीचर आने लगा है। जानिए 5 सबसे सस्ती बाइक्स कौन-सी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ आती हैं ये 5 बाइक्स
- फोटो : AI
ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम अब सिर्फ लग्जरी बाइक्स तक सीमित नहीं रहा। यह तकनीक अब भारत की कुछ किफायती मोटरसाइकिल्स में भी उपलब्ध है। यह फीचर गाड़ी की स्पीड और ग्रिप को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे बाइक स्लिप होने से बचती है। आइए जानते हैं भारत में उपलब्ध सबसे सस्ती पांच बाइक्स जिनमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम मिलता है।
विज्ञापन
2 of 6
2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid
- फोटो : Yamaha
Yamaha FZ-S FI Hybrid
भारत में ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ आने वाली सबसे सस्ती बाइक यामाहा FZ-S FI है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये है। इसमें 149cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 12.2 bhp की पावर और 13.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है और इसमें Starter Motor Generator (SMG) की सुविधा भी है, जिससे लो रेव पर बेहतर पिकअप मिलता है।
विज्ञापन
3 of 6
Bajaj Pulsar N250
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar N250
बजाज ने पिछले साल अपनी Pulsar N250 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया था जिसमें अब ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर भी शामिल है। इसमें 249cc सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन है जो 24.1 bhp और 21.5 Nm का टॉर्क देता है। यह बाइक स्लिपर क्लच और 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।
4 of 6
Honda NX200
- फोटो : HMSI
Honda NX200
CB200X पर आधारित यह बाइक हाल ही में लॉन्च हुई है और यह Honda की सबसे सस्ती बाइक है जिसमें Selectable Torque Control (Honda की ट्रैक्शन कंट्रोल टेक्नोलॉजी) मिलता है। इसमें 184cc इंजन है जो 17.03 bhp की पावर और 16.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन
5 of 6
Yamaha MT 15
- फोटो : Yamaha
Yahama MT-15 V2 / R15 V4
यामाहा ने MT-15 V2 और R15 V4 में भी ट्रैक्शन कंट्रोल देना शुरू कर दिया है। दोनों बाइक्स में 155cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो 18.1 bhp की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ आता है।
Bajaj Pulsar NS400Z
Bajaj Pulsar NS400Zकंपनी की फ्लैगशिप मोटरसाइकिल है। इसमें 373cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 39.4 bhp की पावर और 35 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में फीचर्स और परफॉर्मेस का बेजोड़ मेल दिया गया है। इसमें भी स्लिपर क्लच और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।