फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम कीमत में ज्यादा सेफ्टी: ये हैं भारत की टॉप 5 सबसे सस्ती ABS मोटरसाइकिलें

Wed, 04 Jun 2025 08:31 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top 5 Affordable Bikes With ABS: अगर आप किफायती कीमत में सुरक्षित बाइक की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बाजार में कुछ शानदार विकल्प मौजूद हैं। यहां हम भारत में मिलने वाली 5 सबसे सस्ती सिंगल-चैनल ABS मोटरसाइकिलों की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सिंगल चैनल एबीएस वाली बाइक्स - फोटो : अमर उजाला
भारत का टू-व्हीलर बाजार भले ही धीरे-धीरे एडवांस फीचर्स को अपनाने की ओर बढ़ रहा हो, लेकिन अब सिंगल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसी सुरक्षा तकनीक किफायती बाइक्स में भी मिलने लगी है। Hero, Bajaj और Yamaha जैसी दिग्गज कंपनियां अब अपनी एंट्री-लेवल बाइक्स में भी यह फीचर देने लगी हैं।

सिंगल चैनल ABS खासतौर पर सामने वाले पहिए को लॉक होने से बचाता है, जिससे ब्रेकिंग के दौरान बाइक पर नियंत्रण बना रहता है और फिसलने की संभावना कम हो जाती है। आइए जानते हैं भारत में मिलने वाली 5 सबसे सस्ती सिंगल-चैनल ABS बाइक कौन-कौन सी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Pulsar NS125 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar NS 125
बजाज की यह बाइक अब कंपनी की सबसे सस्ती ABS से लैस बाइक बन चुकी है। इसमें 124.45cc का 4-वॉल्व, एयर-कूल्ड इंजन है, जो 11.8 bhp और 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 5-स्पीड गियरबॉक्स, 17-इंच ट्यूबलेस टायर और सामने 240mm डिस्क ब्रेक मिलता है। इसमें CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) भी है।
विज्ञापन

3 of 6
Hero Xtreme 125R Single Seat - फोटो : हीरो मोटोकॉर्प
Hero Xtreme 125R
Hero की इस नई बाइक में 124.7cc का एयर-कूल्ड इंजन है जो 11.4 bhp और 10.5 Nm टॉर्क देता है। इसमें 276mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक और 130mm का रियर ड्रम ब्रेक मिलता है। 5-स्पीड गियरबॉक्स वाली यह बाइक ABS से लैस सबसे सस्ती Hero बाइक है।

4 of 6
2024 Hero Xtreme 160R 2V - फोटो : Hero MotoCorp
Hero Xtreme 160R
163.2cc के पावरफुल इंजन के साथ यह बाइक 14.7 bhp और 14 Nm टॉर्क देती है। इसकी OBD2B वेरिएंट में रियर डिस्क ब्रेक (220mm) मिलता है, जबकि स्टैंडर्ड वेरिएंट में ड्रम ब्रेक है। इस बाइक में रबर अंडरबोन डायमंड फ्रेम और 5-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Bajaj Pulsar 150 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar 150
पल्सर 150 में 149.5cc का इंजन है जो 13.8 bhp और 13.25 Nm टॉर्क देता है। इसमें 260mm फ्रंट डिस्क और 130mm रियर ड्रम ब्रेक मिलता है। इसके साथ ही यह USB चार्जिंग पोर्ट के साथ आती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2025 Yamaha FZ-S Fi - फोटो : Yamaha
Yamaha FZ FI
FZ FI में 149cc का 2-वॉल्व एयर-कूल्ड इंजन है जो 12.2 bhp और 13.3 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 282mm फ्रंट और 220mm रियर डिस्क ब्रेक मिलता है। यह 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है और यामाहा की सबसे बजट-फ्रेंडली ABS बाइक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें