भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में 250 सीसी सेगमेंट काफी लोकप्रिय हो गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऐसी मोटरसाइकिलें एक बेहद दमदार इंजन के साथ आती हैं। राइडर इन बाइक्स पर सफर कर सकते हैं और साथ ही अगर मन चाहे तो कुछ मस्ती भी राइड्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप एक 250 सीसी मोटरसाइकिलें खरीदने की योजना बना रहे हैं तो भारतीय बाजार में कुछ काफी किफायती ऑप्शन हैं। यहां हम आपको 5 ऐसी 250 सीसी मोटरसाइकिल के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम है।
Bajaj Pulsar N250 and F250
देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय बाइक Pulsar (पल्सर) के न्यू-जेनरेशन मॉडल लॉन्च किए थे। इसकी शुरुआत N250 और F250 से हुई थी। दोनों मोटरसाइकिल में एक नई 250 सीसी एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 24.5 PS का पावर और 21.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को कम रेव रेंज में ज्यादा टॉर्क जेनरेट करने के लिए ट्यून किया गया है और इसमें एक दमदार टॉप-एंड भी है। पल्सर N250 की एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि पल्सर F250 की एक्स-शोरूम कीमत 1.41 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
3 of 6
Yamaha FZ 25
- फोटो : For Reference Only
Yamaha FZ 25
Yamaha FZ 25 250 सेगमेंट में सबसे आक्रामक दिखने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है। लेकिन अगर कोई बारीकी से देखे, तो पता चलता है कि यह अभी भी FZ 25 पर आधारित है जिसे 2017 में वापस पेश किया गया था। इसमें 250 सीसी, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 20.8 PS का अधिकतम पावर और 20.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Yamaha FZ 25 की कीमत 1.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
4 of 6
Bajaj Dominar 250
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Dominar 250
बजाज के भारतीय प्रॉडक्ट लाइन-अप में Bajaj Dominar 250 (बजाज डोमिनार 250) मोटरसाइकिल Dominar 400 से नीचे पोजिशन की गई है। यह Duke 250 (ड्यूक 250) के बराबर 250 सीसी इंजन के साथ आती है लेकिन इसमें काफी बदलाव किया गया है। यह इंजन 27 hp का पावर और 23 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। मोटरसाइकिल सबसे पावरफुल 250 सीसी मोटरसाइकिलों में से एक हो सकती है, लेकिन यह सबसे भारी भी है, जिसका वजन 180 किलोग्राम है। बजाज डोमिनार 250 की एक्स-शोरूम कीमत 1.75 लाख रुपये है।
विज्ञापन
5 of 6
Suzuki Gixxer 250
- फोटो : Suzuki Motor
Suzuki Gixxer 250
Suzuki Gixxer 250 (सुजुकी जिक्सर 250) अन्य 250 सीसी मोटरसाइकिलों की तुलना में ज्यादा महंगी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.81 लाख रुपये है। लेकिन फिर भी यह एक शानदार राइडिंग एक्सपीरियंस और एक अच्छा इंजन प्रदान करता है। यह इंजन अधिकतम 26.5 hp का पावर और 22.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
Suzuki Gixxer SF 250
Gixxer SF (जिक्सर एसएफ) जिक्सर का फुली-फेयर्ड वर्जन है। लेकिन वाहन निर्माता ने इसके हेडलैंप में बदलाव किए हैं ताकि Gixxer SF ज्यादा स्पोर्टी दिखे। इसमें Gixxer 250 जैसा ही इंजन मिलता है। मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत-1.92 लाख है।