फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 110cc Scooters: यह हैं भारत में 110cc वाले टॉप-5 स्कूटर, जानें कीमत और खूबियां

Sat, 06 May 2023 12:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : Honda Motorcycle
भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में स्कूटर बेहद लोकप्रिय हैं। इसमें भी खासकर 110cc मॉडल की मांग ज्यादा देखी जाती है। दरअसल, 60 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ, 100-110cc स्कूटर सेगमेंट ओवरऑल बिना गियर वाले दोपहिया बाजार में सबसे बड़ा योगदान देते हैं। इसकी लोकप्रियता की वजहों पर गौर करें तो इनका लुक अच्छा है, इनमें काफी फीचर्स मिलते हैं और ये बजट में फिट बैठते हैं। यहां हम आपको इस समय भारत में बिकने वाले टॉप-5 बेस्ट 110cc स्कूटरों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Honda Activa H-Smart - फोटो : Honda Motorcycle
Honda Activa 
Honda Activa (होंडा एक्टिवा) के चाहने वालों की तादाद बहुत ज्यादा है। इसका पता इस बात से चलता है कि होंडा एक्टिवा इस समय भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। Activa 6G में एक 109.51cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 7.73 bhp का पावर और 8.90 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 75,347 रुपये से लेकर 81,348 रुपये तक है।
विज्ञापन

3 of 6
TVS Jupiter ZX - फोटो : TVS Motor Company
TVS Jupiter
TVS Jupiter (टीवीएस जुपिटर) एक अच्छा लुक वाला फैमिली स्कूटर है। यह स्कूटर चेन्नई स्थित भारतीय दोपहिया निर्माता के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक है। टीवीएस जुपिटर में 109.7cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 7.7 bhp का पावर जेनरेट करता है और इसके साथ CVT गियरबॉक्स मिलता है। TVS Jupiter 110 की एक्स-शोरूम कीमत 72,190 रुपये से लेकर 88,498 रुपये तक है।

4 of 6
Hero Pleasure plus xtec - फोटो : Hero MotoCorp
Hero Pleasure Plus
Hero Pleasure Plus (हीरो प्लेजर प्लस) महिला सवारों के बीच एक लोकप्रिय स्कूटर है। हीरो प्लेजर प्लस स्कूटर में 110.9cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, FI इंजन मिलता है। यह इंजन 7.9 bhp का पावर और 8.70 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह स्कूटर वजन में हल्का है और कई कलर ऑप्शंस के साथ आता है, जो इसके और आकर्षक बनाते हैं। Pleasure Plus की एक्स-शोरूम कीमत 69,638 रुपये से लेकर 78,538 रुपये तक है। 
विज्ञापन

5 of 6
Honda Dio - फोटो : Honda Motorcycle
Honda Dio
Honda Dio (होंडा डियो) एक अच्छे लुक वाला स्कूटर है जिसे पुरुष और महिला सवार दोनों पसंद करते हैं। Honda Dio में 109.51cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 7.6 bhp का पावर और 9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ CVT गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। Honda Dio की एक्स-शोरूम कीमत 68,625 रुपये से 72,626 रुपये के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hero Xoom - फोटो : Hero Motocorp
Hero Xoom
110cc स्कूटर सेगमेंट में हाल ही में Hero Xoom (हीरो जूम) की एंट्री हुई है। इस स्कूटर में 110.9cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 8.05 bhp का पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। Hero Xoom एक लाइटवेट स्कूटर है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 69,099 रुपये से 77,199 रुपये के बीच है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें