फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Two Wheeler Care Tips: क्या आपकी बाइक भी पी रही है ज्यादा पेट्रोल? इन गलतियों को सुधारें और बचाएं हजारों रुपये

Sun, 15 Feb 2026 11:23 AM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Motorcycle Mileage Tips: क्या आपकी नई नवेली बाइक या स्कूटी भी अब उम्मीद से कम माइलेज दे रही है? कहीं आप भी तो अनजाने में वे गलतियां नहीं कर रहे जो आपके इंजन पर भारी पड़ रही हैं? आइए जानते हैं वे सीक्रेट टिप्स जो आपकी बाइक की सेहत और आपकी जेब, दोनों का ख्याल रखेंगे।
 
विज्ञापन
1 of 6
बाइक केयर टिप्स - फोटो : Freepik
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के दौर में हर राइडर चाहता है कि उसकी मोटरसाइकिल बेहतर माइलेज दे। कई बार नई बाइक भी कुछ महीनों बाद उम्मीद से कम औसत देने लगती है। अक्सर हम इसके लिए मशीन को दोष देते हैं, लेकिन असल में हमारी ड्राइविंग आदतें और रखरखाव में लापरवाही इसके मुख्य कारण होते हैं। टायर प्रेशर से लेकर गियर शिफ्टिंग के सही तरीके तक, कुछ छोटे बदलाव करके आप अपनी बाइक का माइलेज 15-20 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं। अगर आप भी माइलेज से परेशान हैं, तो पहले इन कारणों को समझना जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
घटता है माइलेज और क्या है समाधान?

1. टायर प्रेशर: कम हवा, ज्यादा खर्चा
ज्यादातर लोग टायर की हवा तब चेक कराते हैं जब वह बिल्कुल कम दिखती है। सच तो ये है कि हवा का थोड़ा सा भी कम दबाव इंजन पर ड्रैग (खिंचाव) पैदा करता है। इंजन को पहिया घुमाने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है, जिसका सीधा असर पेट्रोल की खपत पर पड़ता है। इसलिए हफ्ते में एक से दो बार टायर प्रेशर चेक जरूर करवाएं।
विज्ञापन

3 of 6
समय पर कराएं सर्विसिंग - फोटो : adobe stock
2. सर्विस में देरी यानी माइलेज से समझौता
बाइक का एयर फिल्टर उसके फेफड़ों की तरह होता है। अगर इसमें धूल जमा है, तो इंजन को सांस लेने (हवा के मिश्रण) में दिक्कत होती है। ऐसे में इंजन ज्यादा फ्यूल जलाने लगता है। समय पर ऑयल और फिल्टर बदलवाने से न केवल माइलेज बढ़ता है बल्कि इंजन की उम्र भी लंबी होती है।

4 of 6
सही से गियर लगाएं - फोटो : adobe stock
3. गियर और स्पीड का गलत तालमेल
क्या आप 30 की स्पीड पर 5वें गियर में चलते हैं? या 50 की स्पीड पर दूसरे गियर में इंजन को चीखने देते हैं? ये दोनों ही स्थितियां माइलेज की दुश्मन बन जाती हैं। इसलिए आरपीएम (RPM) और स्पीड के अनुसार ही गियर बदलें। झटके से रेस (Acceleration) देना भी पेट्रोल की बर्बादी का कारण बनता है। इसलिए इन बातों का विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

5 of 6
हाफ क्लच की आदत पड़ सकती है भारी - फोटो : adobe stock
4. हाफ क्लच की आदत सुधारें
शहर के ट्रैफिक में अक्सर लोग क्लच पर हाथ रखकर गाड़ी चलाते हैं। इसे क्लच राइडिंग कहते हैं। इससे क्लच प्लेट्स घिसती हैं और इंजन की शक्ति पहियों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाती। नतीजा? आप रेस ज्यादा देते हैं और बाइक कम चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
समय पर कराएं बाइक सर्विसिंग - फोटो : Freepik
ये टिप्स बढ़ाएंगे आपकी बाइक का दम
  • इकोनॉमी मोड: अपनी बाइक को हमेशा 40 से 50 किमी प्रति की स्थिर रफ्तार पर चलाएं। तो ये स्वीट स्पॉट सबसे बेहतरीन माइलेज दे सकता है।
  • स्मार्ट स्टॉप: अगर ट्रैफिक सिग्नल 30 सेकंड से ज्यादा का है, तो इंजन चालू रखने की जिद न करें। एक्सपर्ट्स इस दौरान इंजन बंद करना  समझदारी मानते हैं।
  • चेन की सफाई: सूखी और गंदी चेन भी माइलेज कम करती है। इसलिए सर्विसिंग के साथ-साथ ब्रेक, चेन और इंजन की समय-समय पर जांच कराते रहें। छोटी खराबी को नजरअंदाज करना आगे चलकर ज्यादा नुकसान कर सकता है। इसे ल्यूब (Lubricate) करते रहें।
मोटरसाइकिल का माइलेज सिर्फ इंजन की क्षमता पर निर्भर नहीं करता, बल्कि आपकी ड्राइविंग आदतों और मेंटेनेंस पर भी टिका होता है। सही टायर प्रेशर, समय पर सर्विस और संतुलित राइडिंग स्टाइल अपनाकर आप पेट्रोल खर्च में साफ फर्क देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें