फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Powerful Bikes: बुलेट नहीं पसंद, तो खरीद सकते हैं ये 3 पॉवरफुल बाइक्स, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Thu, 23 Jan 2025 06:52 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप एक पॉवरफुल बाइक खरीदना चाहते हैं लेकिन बुलेट पसंद नहीं है तो मार्केट में इसके कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। आइए इन बाइक्स के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
बुलेट जैसी 3 दमदार बाइक्स - फोटो : Hero MotoCorp
भारत में रॉयल एनफील्ड की बाइक्स का एक अलग क्रेज है। ये बाइक्स अपने जबरदस्त लुक और पॉवरफुल इंजन के लिए जानी जाती हैं। शहर हो या गांव आपको हर जगह इस बाइक के फैन देखने को मिल जाएंगे। रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर के कई देशों में पसंद किया जाता है। 

यहां हम आपको कुछ ऐसी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो Royal Enfield Classic 350 का विकल्प पेश करते हैं। अगर आप एक पॉवरफुल बाइक खरीदना चाहते हैं लेकिन बुलेट पसंद नहीं है तो मार्केट में इसके कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। आइए इन बाइक्स के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Honda Highness 350 - फोटो : Honda
Honda Highness 350
अगर आपको बुलेट या क्लासिक 350 बाइक नहीं पसंद, तो आप उसकी जगह होंडा की Highness 350 को खरीद सकते हैं। होंडा की इस बाइक में बुलेट की तरह ही मॉडर्न रेट्रो लुक मिलता है। होंडा की इस बाइक में 348.36cc एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर से लैस इंजन मिलता है. यह इंजन 5,500rpm पर 20.7hp की पावर और 3000rpm पर 29.4Nm का टॉर्क पैदा करता है। सेफ्टी के लिहाज से ये बाइक डुअल चैनल एबीएस से लैस है।
विज्ञापन

3 of 4
Hero Mavrick 440 - फोटो : Hero MotoCorp
Hero Mavrick 440
आप रॉयल एनफील्ड क्लासिक की जगह Hero Mavrick 440 भी खरीद सकते है, जिसके एंट्री लेवल वेरिएंट की कीमत 2 लाख रुपये से भी कम में शुरू हो जाती है। हीरो की शानदार बाइक में 440cc का ऑयल-एयर कूल्ड इंजन मिलता है, जो 26bhp की मैक्सिमम पावर और 37Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. इस बाइक में फुल एलईडी हेडलाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल चैनल एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल समेत कई फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
TVS Ronin - फोटो : TVS
TVS Ronin Special Edition
अगर आप कम बजट में बुलेट जैसी दिखने वाली शानदार बाइक खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए TVS Ronin Special Editon बेहतर विकल्प होगी। टीवीएस के स्पेशल एडिशन की कीमत काफी कम है। यह बाइक दमदार फीचर्स और शानदार पावरट्रेन के साथ आती है. टीवीएस की इस बाइक में आपको 225.9cc, सिंगल-सिलेंडर ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.1bhp की पावर और 19.93nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है जो कि असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें