फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Famous Motorcycles: इन तीन लोकप्रिय मोटरसाइकिलों की होगी वापसी, देती हैं गजब का पावर

Mon, 15 May 2023 12:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Hero Karizma - फोटो : For Reference Only
भारतीय वाहन बाजार में दोपहिया वाहनों की मांग हमेशा से रही है। पिछले 2 से 3 वर्षों में Yezdi और Jawa सहित कई मोटरसाइकिलों को फिर से पेश किया गया है। बजाज ऑटो ने बाजार में अपनी खोई हुई हिस्सेदारी को दोबारा हासिल करने के लिए Pulsar 220F को फिर से लॉन्च किया। यहां हम आपको उन टॉप 3 मोटरसाइकिलों के बारे में बता रहे हैं जो अगले कुछ वर्षों में भारतीय बाजार में वापसी करेंगी।
विज्ञापन

2 of 4
Bajaj Avenger Street 220 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Avenger 220 Street
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) इस समय Avenger 220 Cruise (एवेंजर 220 क्रूज) मोटरसाइकिल की बिक्री कर रही है। खबरों के मुताबिक कंपनी Avenger 220 Street (एवेंजर 220 स्ट्रीट) को फिर से पेश करने की योजना बना रही है। इसके मैकेनिकल डिटेल्स क्रूज के जैसे होंगे। मोटरसाइकिल में वही एयर/ऑयल-कूल्ड, 220cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा। यह इंजन 19bhp का पावर और 17.55Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाता है। सस्पेंशन ड्यूटी के लिए, बाइक में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। मोटरसाइकिल में फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम मिलने की संभावना है। इसमें ब्लैक्ड-आउट पैनल और एलॉय व्हील होंगे। हालांकि इसमें बैकरेस्ट और बड़े फ्रंट विंडस्क्रीन नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
Yamaha R3 2023 - फोटो : Yamaha
Yamaha R3
Yamaha (यामाहा) का लक्ष्य भारतीय बाजार में प्रीमियम मोटरसाइकिलों की एक बड़ी रेंज को फिर से पेश करना है। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो यामाहा 2023 में भारत में R3 फुली-फेयर्ड मोटरसाइकिल को फिर से लॉन्च कर सकती है। मोटरसाइकिल को हाल ही में वैश्विक बाजारों में नए स्लीक एलईडी इंडिकेटर्स और एक नए बैंगनी कलर ऑप्शन जैसे कुछ बदलाव मिले हैं। इसमें एक लिक्विड-कूल्ड, 321cc, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है। यह इंजन 42bhp का पावर और 29.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। डायमंड फ्रेम चेसिस के आधार पर, मोटरसाइकिल को 37 मिमी यूएसडी फ्रंट फोर्क और पीछे एक प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक मिलता है। यह स्लिपर क्लच और डुअल-चैनल ABS के साथ आता है। नई यामाहा आर3 का मुकाबला केटीएम आरसी 390, बीएमडब्ल्यू जी 310 आरआर और कावासाकी निन्जा 400 से होगा।
विज्ञापन

4 of 4
Hero Karizma - फोटो : For Reference Only
Hero Karizma
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) इस समय भारतीय सड़कों पर XPulse 400 और नई Karizma सहित कई नई मोटरसाइकिलों की टेस्टिंग कर रही है। नेक्स्ट-जेनरेशन Hero Karizma (हीरो करिज्मा) एक फुली-फेयर्ड मोटरसाइकिल होगी जिसमें लो-सेट हैंडलबार होंगे जो स्पोर्टी राइडिंग पोजीशन देंगे। फुली-फेयर्ड बाइक में एक छोटी विंडस्क्रीन होगी, जबकि पीछे की तरफ स्प्लिट सीट के साथ एक पतला टेल सेक्शन और हीट शील्ड के साथ एक छोटा एक्जॉस्ट होगा। बाइक में डुअल-चैनल ABS के साथ दोनों पहियाों पर डिस्क ब्रेक होंगे। टेस्टिंग में दिखे मॉडल में अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क और रियर में मोनो-शॉक दिया गया है। हीरो मोटोकॉर्प ने Karizma XMR (करिज्मा एक्सएमआर) नेमप्लेट के लिए एक ट्रेडमार्क भी दायर किया है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें नया 210cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा होगा, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें