भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) भारतीय बाजार में अपनी लगभग 16 कारों की बिक्री करती है। जापान की यह दिग्गज कंपनी भारतीय बाजार में बड़ी हिस्सेदारी रखती है और लगातार कई वर्षों से टॉप शीर्ष OEM (ओईएम) रही है। मार्च 2023 में, मारुति सुजुकी ने 1,32,763 यूनिट्स की बिक्री की और सेल्स चार्ट में आगे रही। यहां हम आपको बता रहे हैं कि पिछले महीने ब्रांड की कौन सी कारें टॉप सेलर रहीं।
विज्ञापन
2 of 5
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Swift
Maruti Suzuki Swift (मारुति सुजुकी स्विफ्ट) यकीनन कंपनी की सबसे कामयाब उत्पादों में से एक है। इस कार ने सभी उम्र के खरीदारों को आकर्षित किया है। मार्च 2023 में, स्विफ्ट की 17,559 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो मार्च 2022 की तुलना में 29 प्रतिशत ज्यादा है, जब इसने 13,623 यूनिट्स की बिक्री की थी। हालांकि, महीने-दर-महीने बिक्री में 5 प्रतिशत की कमी आई है क्योंकि पिछले महीने स्विफ्ट की बिक्री 18,412 यूनिट्स रही।
Maruti Suzuki WagonR
Maruti Suzuki WagonR (मारुति सुजुकी वैगनआर) की मार्च 2023 में 17,305 यूनिट्स की बिक्री हुई। मार्च 2022 की तुलना में 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जब इसने 24,634 यूनिट्स की बिक्री की थी। फरवरी 2023 में, मारुति ने वैगनआर की 16,889 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले महीने से 2 प्रतिशत ज्यादा थी। मारुति के टॉल बॉय ने ब्रांड के लिए लगातार अच्छी बिक्री संख्या हासिल की है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों के बीच या पारिवारिक कार के रूप में यह एक लोकप्रिय ऑप्शन बना हुआ है।
4 of 5
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Brezza
मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी, ब्रेजा ने मार्च 2023 में 16,227 यूनिट्स की बिक्री की। और साल-दर-साल बिक्री में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। मार्च 2022 में ब्रेजा की 12,439 यूनिट्स की बिक्री हुई और फरवरी 2023 में बिक्री महज 2 फीसदी बढ़कर 16,998 यूनिट्स रही।