टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिसके बाद कारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। आप जिस कार में सवारी करते हैं वो कितनी सुरक्षित है? Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) क्रैश टेस्ट रेटिंग ने हाल ही में भारतीय कारों के लिए सुरक्षा रेटिंग जारी की थी। यहां हम आपको बता रहें हैं टॉप 10 सबसे सुरक्षित कारों की सूची।
विज्ञापन
2 of 7
Mahindra XUV300 Global NCAP Crash test
- फोटो : Global NCAP
Global NCAP ने जून 2022 में भारतीय बाजार की टॉप 10 सबसे सुरक्षित कारों की सूची जारी की थी। इस सूची में दो कार निर्माता टॉप 10 की सूची में 10 में से 7 स्थानों पर काबिज हैं, अन्य तीन स्थानों पर होंडा, टोयोटा और फॉक्सवैगन ने एक-एक स्थान लिया है। यहां हम आपको बता रहे हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित कारों के बारे में।
विज्ञापन
3 of 7
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
टॉप-5 सेफ कारें
टॉप 10 सबसे सुरक्षित वाहनों की सूची में, पहले पांच स्थान पर वे कारें हैं जिन्हें फुल 5-स्टार रेटिंग मिली है। और इसमें Tata Punch (टाटा पंच), Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी300), Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज), Tata Nexon (टाटा नेक्सन), और Mahindra XUV700 (महिंद्रा एक्सयूवी700) शामिल हैं। यानी भारत में बिकने वाली टॉप 5 सबसे सुरक्षित कारें टाटा मोटर्स और महिंद्रा की हैं और वे सबसे ज्यादा 5-स्टार रेटिंग के साथ आती हैं।
4 of 7
2020 Honda Jazz
- फोटो : Honda
6 से 10 तक इनको मिला स्थान
टॉप 10 सबसे सुरक्षित कारों की लिस्ट में अगले पांच स्थानों में वै कारें शामिल हैं जिन्हें 4-स्टार रेटिंग मिली है। और इस सूची में Honda Jazz (होंडा जैज), Toyota Urban Cruiser (टोयोटा अर्बन क्रूजर), Mahindra Marazzo (महिंद्रा मराजो), Volkswagen Polo (फॉक्सवैगन पोलो) और Mahindra Thar (महिंद्रा थार) शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 5 कारें
बच्चों की सुरक्षा के मामले में सबसे सुरक्षित कारों की बात करें तो, Mahindra XUV700 का स्कोर सबसे ज्यादा है, इसके बाद महिंद्रा थार, टाटा पंच, XUV300 और टोयोटा अर्बन क्रूजर का नंबर आता है।
इस सूची पर गौर करने पर एक दिलचस्प बात नजर आती है। वह यह है कि Toyota Urban Cruiser (टोयोटा अर्बन क्रूजर), जो कि Maruti Suzuki Brezza (मारुति सुजुकी ब्रेजा) का रीबैज वर्जन है। बावजूद इसके, टॉप-10 सबसे सुरक्षित वाहनों की सूची में शामिल होने में कामयाब रही है, जबकि इस सूची में मारुति ब्रेजा खुद 13वें स्थान पर आई।