भारतीय इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहन बाजार में अगस्त 2026 के दौरान जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां महिंद्रा की तीन-रो (3-Row) इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9S (महिंद्रा XEV 9S) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फैक्ट्री-टू-डीलरशिप आंकड़ों के अनुसार, महिंद्रा ने अगस्त महीने में XEV 9s की 4,508 इकाइयां डीलरों को भेजीं। वहीं, लंबे समय से शीर्ष पर काबिज Tata Punch EV 4,430 इकाइयों की बिक्री के साथ केवल 78 यूनिट्स के मामूली अंतर से दूसरे स्थान पर खिसक गई।