फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलर ने मास्क पहना कर सड़क पर दौड़ा दी कार, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान!

Tue, 14 Jul 2020 12:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mini cooper car with Mask - फोटो : Team-BHP
कोरोना के चलते दुनियाभर में कार कंपनियों और उनके डीलर्स ने गाड़ियों की बिक्री के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर बदल दिए हैं। कंपनियां अब ऑनलाइन बिक्री पर जोर दे रही हैं और ऑनलाइन पूछताछ अब पहले के मुकाबले ज्यादा हो रही है। हालांकि इससे बिक्री में कोई बढ़ावा नहीं मिला है। डीलर भी बिक्री बढ़ाने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। वहीं एक डीलर ने बिक्री बढ़ाने का एक अनोखा रास्ता निकालते हुए कार को ही मास्क पहना दिया...
विज्ञापन

2 of 5
mini cooper with Mask - फोटो : Team-BHP

कार के दरवाजों पर क्यूआर कोड

चेन्नई स्थित BMW की ऑथराइज्ड यूज्ड कार डीलरशिप ने कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए अनोखा तरीका अपनाते हुए मिनी कूपर कार को ही मास्क पहना दिया। डीलरशिप के बाहर कार मास्क पहने दिखाई दी और कार के दरवाजों पर क्यूआर कोड लगा था। क्यूआर को स्मार्टफोन से स्कैन करके सीधे डीलरशिप की वेबसाइट पर जाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
mini cooper with Mask - फोटो : Team-BHP

लोगों का ध्यान खींचा जा सके

डीलर ने ये खास प्रमोशन एक्टीविटी रेड कन्वर्टिबल मिनी कूपर कार पर की ताकि लोगों का ध्यान खींचा जा सके। कंपनी खास सेल भी आयोजित कर रही है, जो 17-18 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस दौरान कारों परर आसान ऋण, ऑन स्पॉट इवोल्यूशन और तीन साल पुरानी बीएमडब्ल्यू कारों पर जीरो मेंटेनेंस पैकेज ऑफर किया जाएगा।
 

4 of 5
mini cooper with Mask - फोटो : Team-BHP

कार को मास्क पहना कर न चलाएं कार

वहीं कंपनी  इस दौरान ग्राहकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी इंतजाम भी करेगी। हालांकि मास्क पहने हुए कार को दौड़ाना संभव नहीं है, क्योंकि इंटरनल कंबशन इंजन वाली कारों में रेडिएटर आगे की तरफ होता है, जिससे इंजन को हवा के प्रवाह में दिक्कत आ सकती है और इंजन का तापमान अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकता है। यही वजह है कि कारों में ग्रिल सामने की तरफ होती है, ताकि इंजन को हवा मिलती रहे और इंजन ठंडा रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Car with mask - फोटो : For Refernce Only

जागरूकता पैदा करने के लिए

इससे पहले अमेरिका के वेनेसविला में रहने वाले एक शख्स वेब ने अपनी कार को मास्क पहना दिया था और उसका नाम "car-ona" रख दिया था। ऐसा उसने लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए किया था। उसका कहना था कि लोगों को वायरस गंभीरता से लेना चाहिए, मास्क पहनने से कोई दर्द नहीं होता और कार मास्क लोगों को जागरूक करने के लिए अच्छा साधन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें