फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Sonet ने 'चुराए' अपनी ही एसयूवी Seltos के ये शानदार फीचर, आपको देंगे लग्जरी का अहसास!

Tue, 08 Sep 2020 03:00 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Top features of Kia Sonet from Kia Seltos - फोटो : AmarUjala
किआ मोटर्स की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet इस महीने 18 तारीख को लॉन्च होने जा रही है। इसी दिन कंपनी इसकी कीमतों का भी एलान करेगी। हालांकि इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.60 लाख रुपये से 12.99 लाख के बीच रखी जा सकती है। लेकिन आपको यह जानकर अचरज होगा कि सोनेट के कई फीचर सेल्टोस से चुराएगए हैं। आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 6
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors

इंटीग्रेटेड डिस्प्ले

किआ सोनेट में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डेश बोर्ड के बीच तक दिया गया है। सोनेट में दी गई 10.25 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से इसे इंटीग्रेट किया गया है। यही पैटर्न किआ सेल्टोस में भी देखने को मिलता है। वहीं इंफोटेनमेंट सिस्टम में Kia UVO कनेक्ट सिस्टम भी मिलेगा। सोनेट इस सेगमेंट में पहली गाड़ी होगी, जिसमें इस तरह का डेशबोर्ड लेआउट और डिस्प्ले साइज मिलेगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
Sonet Air Pure - फोटो : Kia Motrors

बिल्ट-इन एयर प्यूरीफायर

महामारी को देखते हुए गाड़ी में एयर प्यूरीफायर सिस्टम देना जरूरी हो गया है। सोनेट के प्रीमियम मॉडल में भी स्मार्ट प्योर एयर सिस्टम मिलेगा, जो कि सेल्टोस में भी दिया गया है। इसे एयर-कॉन के अंदर परफ्यूम डिफ्यूजर के साथ दिया गया है, जिसे इंफोटेनमेंट सिस्टम से मैनेज किया जा सकता है। वहीं रिअर एसी वेंट्स में एयर क्वॉलिटी रीडिंग भी देखने को मिलेगा, जो आपको कुछ प्रीमियम फीलिंग देगा।

4 of 6
Kia Sonet Bose Sound System - फोटो : Kia Motrors

बोस साउंड सिस्टम

किआ सोनेट में 7-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम मिलेगा। यह सिस्टम एलईडी साउंड मूड लाइटिंग के साथ आएगा, जो केबिन के फ्रंट में मिलेगा। वहीं इसमें एंबियट लाइटिंग का फीचर मिलेगा, जो धुन के साथ जलेगी-बुझेगी। वहीं यह फीचर सोनेट से लाइनअप में ऊपर सेल्टोस में भी आता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Kia Sonet GT LIne - फोटो : Kia Motrors

दो लाइन ट्रिम्स

सेल्टोस की तरह किआ सोनेट को भी दो लाइन ट्रिम्स टेक लाइन और जीटी लाइन ट्रिम में उतारा जाएगा। जीटी लाइन में स्पोर्टी टच मिलेगा। जीटी लाइन वैरिएंट टॉप स्पेसिफिकेशन वाला वैरिएंट होगा, जिसमें 1.0 लीटर ट्रबो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन का आप्शन मिलेगा। वहीं टेकलाइन में केवल 1.2 लीटर इंजन का ही ऑप्शन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kia Sonet Interior - फोटो : Kia Motrors

डीजल इंजन में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

किआ सोनेट में सेल्टोस का ही डीजल इंजन दिया गया है, यह इंजन ह्यूंदै वेन्यू और क्रेटा में भी मिलता है। वहीं इस सेगमेंट में पहली बार किआ डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर दे रही है। इसका पावर आउटपुट भी सेल्टोस वाला ही है। खास बात यह है कि बाकी कंपनियां इस सेगमेंट में डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक वैरिएंट भी पेश करती हैं, लेकिन सोनेट में केवल एएमटी वैरिएंट ही मिलता है, जो बाकी गाड़ियों के मुकाबले ज्यादा बेहतर है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें