फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Driving Tips: ड्राइविंग सीखने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स, जल्द बन जाएंगे एक्सपर्ट ड्राइवर

Sun, 23 Mar 2025 04:10 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी कार चलाना सीखना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 6
ड्राइविंग सीखने में मदद करेंगे ये टिप्स - फोटो : अमर उजाला
कार चलाना सीखना एक जरूरी स्किल है, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना सकता है। हालांकि, बहुत से लोग इसे मुश्किल मानते हैं और डर के चलते ड्राइविंग सीखने से बचते हैं। लेकिन अगर सही तरीके से सीखा जाए, तो यह प्रक्रिया न केवल आसान बल्कि मजेदार भी हो सकती है। अगर आप भी कार चलाना सीखना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। यहां हम आपको 5 ऐसे महत्वपूर्ण टिप्स बता रहे हैं, जो आपको एक बेहतर ड्राइवर बनने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
सही ट्रेनर या ड्राइविंग स्कूल चुनें - फोटो : Adobe Stock
सही ट्रेनर या ड्राइविंग स्कूल चुनें
ड्राइविंग सीखने की सबसे पहली और जरूरी चीज एक अच्छे प्रशिक्षक या ड्राइविंग स्कूल का चयन करना है। किसी अनुभवी ड्राइवर या प्रमाणित ड्राइविंग स्कूल से ट्रेनिंग लें। एक अच्छा प्रशिक्षक न केवल आपको सही तकनीक सिखाएगा, बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ाएगा। ड्राइविंग स्कूल में आपको थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे आप ट्रैफिक नियमों को भी बेहतर समझ सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
कार के बेसिक कंट्रोल्स को समझें - फोटो : Adobe Stock
कार के बेसिक कंट्रोल्स को समझें
ड्राइविंग शुरू करने से पहले कार के बुनियादी कंट्रोल्स को समझना बहुत जरूरी है। एक्सेलरेटर, ब्रेक, क्लच, गियर और स्टीयरिंग व्हील जैसी चीजों के सही इस्तेमाल को जानना चाहिए। आप यूट्यूब वीडियोज की मदद से भी बेसिक ड्राइविंग कंट्रोल्स सीख सकते हैं, ताकि जब आप सड़कों पर उतरें तो पहले से तैयार रहें।

4 of 6
धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें - फोटो : Freepik
धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें
शुरुआती दिनों में गलतियां होना स्वाभाविक है, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। धैर्य और आत्मविश्वास के साथ प्रैक्टिस करें। धीरे-धीरे अनुभव बढ़ने के साथ ही आपकी ड्राइविंग स्किल्स में सुधार होगा। जल्दबाजी न करें और गलती होने पर घबराने की बजाय उनसे सीखें।
विज्ञापन

5 of 6
सुरक्षित स्थान पर प्रैक्टिस करें - फोटो : istock
खाली और सुरक्षित स्थान पर प्रैक्टिस करें
ड्राइविंग सीखने की शुरुआत हमेशा किसी खाली और सुरक्षित जगह से करनी चाहिए। सुनसान सड़कें, पार्किंग एरिया या खाली मैदान अभ्यास के लिए बेहतरीन स्थान होते हैं। यहां पर आप आसानी से ब्रेक, एक्सेलरेटर और क्लच के सही तालमेल को समझ सकते हैं, जिससे व्यस्त सड़कों पर ड्राइविंग आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रैफिक नियमों का पालन करें - फोटो : Freepik
ट्रैफिक नियमों का पालन करें
सुरक्षित ड्राइविंग के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। हमेशा सीट बेल्ट पहनें, ट्रैफिक सिग्नल्स का ध्यान रखें और स्पीड लिमिट को फॉलो करें। सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों और पैदल यात्रियों का भी ध्यान रखें। सुरक्षित ड्राइविंग से न केवल आपकी सुरक्षा बनी रहेगी, बल्कि सड़क पर अन्य लोगों को भी खतरा नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें