फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन अपकमिंग कारों पर पड़ी Coronavirus की मार, लेकिन जल्द ही दिखेंगी सड़कों पर

Tue, 07 Apr 2020 01:23 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Auto Expo 2020 Kia Concept Cars - फोटो : PTI
कोरोना वायरस महामारी से पूरा उद्योग जगत प्रभावित है। इस बीमारी ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के उद्योग धंधे चौपट कर दिए हैं। महामारी ने ऑटोमोबाइल निर्माताओं के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है। ऑटोमोबाइल कंपनियां आने वाले दिनों में कुछ बड़ी गाड़ियों की लॉन्चिंग की योजना बना रही थीं, लेकिन फिलहाल उन सभी को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। हम कौन सी गाड़ियां होने वाली थी लॉन्च...
विज्ञापन

2 of 11
Honda City 2020 - फोटो : Social Media

2020 Honda City

होंडा सिटी 2020 भारत में अप्रैल में लॉन्च होने वाली थी, लेकिन कंपनी ने COVID-19 के चलते इस गाड़ी की लॉन्चिंग स्थगित कर दी है। लेकिन लॉकडाउन शुरू होने के बाद जोखिमों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसके कार्यक्रम को रद्द कर दिया। वहीं आगे भी अभी कोई तारीख तय नहीं है। बता दें कि नई जेनरेशन होंडा सिटी में 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन, BS6 अपडेटेड और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प होगा। 2020 होंडा सिटी की कीमत लगभग 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 11
Auto Expo 2020 Hyundai Tucson 2020 - फोटो : Hyundai

2020 Hyundai Tucson

ह्यूंदै टूसों 2020 को फरवरी में ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित किया गया था। इस गाड़ी की लॉन्चिंग मार्च में होने वाली थी। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। हाल ही में ह्यूंदै इंडिया ने वरना फेसलिफ्ट लॉन्च किया है लेकिन बाजार में टूसों फेसलिफ्ट कब आएगी इसकी अभी कोई डेट फिक्स नहीं है। ह्यूंदै टूसों में नए ग्रिल और हेडलैंप्स, न्यू अलॉय व्हील्स और टेललैंप्स दिए गए है। वहीं गाड़ी के अंदर 8.0 इंच टचस्क्रीन के साथ डैशबोर्ड दिया गया है। टूसों ब्लूलिंक से कनेक्टेड होगी। फेसलिफ्ट में 150बीएचपी और 192एनएम का पेट्रोल इंजन या 182बीएचपी और 400एनएम का डीजल इंजन होगा। इसके डीजल वैरिएंट को 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा। 

4 of 11
skoda rapid

Skoda Rapid 1.0

स्कोडा रैपिड 1.0 को भी 2020 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। 16 मार्च को स्कोडा ऑटो ने स्कोडा रैपिड 1.0 टीएसआई पेट्रोल की बुकिंग शुरू की थी। इस गाड़ी को पहली बार फॉक्सवैगन पोलो और वेंटो के बीएस 6 इंजन के साथ पेश किया गया था। यह 110 बीएचपी की पावर और 175एएम का टार्क देता है। इसके ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6 स्पीड ऑटोमैटिक (टॉर्क कन्वर्टर) शामिल हैं। कपनी ने बीएस6 के चलते स्कोडा रैपिड डीजल को बंद कर दिया है। इस गाड़ी के अप्रैल में लॉन्च होने की उम्मीद थी। लेकिन देशभर में लॉकडाउन के चलते फिलहाल इसकी लॉन्चिंग टल गई है।   
विज्ञापन

5 of 11
Skoda Karoq - फोटो : Twitter

Skoda Karoq

स्कोडा कराक एसयूवी की बुकिंग भी रैपिड 1.0 के साथ शुरू की थी। इस एसयूवी को भी 2020 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। जबकि स्कोडा कराक की लॉन्चिंग अप्रैल में होने वाली थी। उम्मीद जताई जा रही है कि लॉकडाउन खत्म होते की कंपनी इस एसयूवी को लॉन्च करेगी। स्कोडा कराक एसयूवी 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ होगी, जो कि 150 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टार्क जेनरेट करेगी। यह 7-स्पीड डीएसटी के साथ होगी। इसमें पैनोरैमिक सनरूफ, वर्चुअल कॉकपिट और 9 एयरबैग में केवल एक ही वैरिएंट होगा। उम्मीद है कि इस एसयूवी को 19 से 20 लाख रुपये के मूल्य के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 11
Mercedes-Benz (File Photo) - फोटो : Mercedes-Benz

Mercedes-Benz EQC

मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी को भारत में फरवरी में ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। हालांकि कंपनी का अप्रैल में भारत में इसका EV मॉडल लॉन्च करने का इरादा था। लॉकडाउन और वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत में मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी की लॉन्च डेट टाल दी गई है। कंपनी अब सीबीयू के माध्यम से ईक्यूसी लाने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत काफी ज्यादा हो सकती है। मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी की भारत में कीमत 1.0 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। दावा किया जा रहा है कि यह कार फुल चार्जिंग में 400 किमी से अधिक चल सकती है। बाजार में भी इस गाड़ी की कोई प्रत्यक्ष प्रतिद्वंद्वी नहीं है। हालांकि बाद में ईक्यूसी को ऑडी ई-ट्रॉन और जगुआर आई-पेस से चुनौती मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 11
File Photo

Mahindra XUV300 Sportz

महिंद्रा एक्सयूवी 300 स्पोर्ट्स को भी ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया गया था। इसे बिक्री के लिए बाजार में अप्रैल में लॉन्च किया जाना था। इसमें 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल मोटर है। वहीं एक्सयूवी 300 स्पोर्ट्स क्रमशः 130 बीएचपी की पावर और 230 एनएम की टॉर्क हैं। बता दें कि महिंद्रा एक्सयूवी 300 स्पोर्ट्स की पावर वर्तमान में मौजूद किसी भी अन्य पेट्रोल सब-4 मीटर एसयूवी से अधिक है। महिंद्रा एसयूवी 300 पेट्रोल बीएस6 को दिसंबर में 8.30 लाख रुपये से 11.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमतों के साथ लॉन्च किया गया था।

8 of 11
File Photo - फोटो : Amar Ujala

Honda WR-V फेसलिफ्ट

होंडा WR-V फेसलिफ्ट की बुकिंग अप्रैल में शुरू होने वाली थी। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के चलते इसकी लॉन्चिंग तारीख भी अटक गई है। 2020 होंडा डब्ल्यूआर-वी के अपडेट में नया फ्रंट ग्रिल, एलईडी डीआरएलएस के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डिटेलिंग के साथ एलईडी फ्रंट फॉग लैंप्स और टेल लैंप्स शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि इसके इस नए वैरिएंट की कीमतों में वृद्धि की जा सकती है। 

9 of 11
Auto Expo 2020 Renault Duster 2020 - फोटो : Team-BHP

Renault Duster 1.3

रेनो डस्टर का 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 155 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 105 बीएचपीकी पावर और 142 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। नया इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या सीवीटी के साथ आएगा। हालांकि इसकी लॉन्चिंग तारीख का अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। डस्टर 1.3 पेट्रोल की लॉन्चिंग अप्रैल में होने की उम्मीद थी। अब लॉकडाउन हटने के बाद ही इसकी लॉन्चिंग की उम्मीद की जा रही है। 

10 of 11
Tata HBX Auto Expo 2020 front - फोटो : PTI

Tata HBX

टाटा एचबीएक्स को ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया गया था। उस दौरान यह कार्फी चर्चा में रही। टाटा एचबीएक्स एक सब-4 एम एसयूवी है। जो कि 2450 मिमी व्हीलबेस के साथ 3,840 मिमी लंबी, 1,822 मिमी चौड़ी और 1,635 मिमी ऊंची है। यह नेक्सॉन से छोटी और महिंद्रा केयूवी 100 और मारुति सुजुकी इग्रिस को टक्कर देगी। यह टाटा का अल्ट्रोज के बाद  ALFA प्लेटफॉर्म पर बनी दूसरी गाड़ी है। एचबीएक्स में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का उपयोग किया गया है। इसके अल्ट्रोज के रूप में मैनुअल ट्रांसमिशन और एएमटी विकल्पों के साथ आने की उम्मीद है। कंपनी इसे त्यौहारी सीजन के दौरान लॉन्च करने की उम्मीद कर रही थी। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के चलते और देश में लागू लॉकडाउन की वजह से ऐसा नहीं हो सका। अब माना जा रहा है कि इस एसयूवी की बिक्री के लिए  2020 के अंत या 2021 के शुरुआत में इसकी लॉन्चिंग की जा सकती है। 
विज्ञापन

11 of 11
Tata Gravitas - फोटो : Twitter

Tata Gravitas

टाटा ग्रेविटास को भी कोरोना वायरस के चलते लॉन्च नहीं किया गया है। यह टाटा हैरियर का 7-सीटर वैरिएंट है। ग्रेविटास में 2741 मिमी के समान व्हीलबेस हैं। इसमें 63 मिमी लंबा और 80 मिमी चौड़ा है। इस गाड़ी को कंपनी की अप्रैल से सितंबर 2020 के बीच लॉन्च करने की योजना थी। वहीं कोरोना वायरस के चलते इसकी लॉन्चिंग अभी फिलहाल नहीं होने वाली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें