फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Headrest: कार में सिर्फ आराम के लिए ही नहीं होता हेडरेस्ट, जरूरत के समय ऐसे बचाता है जान

Tue, 20 Sep 2022 03:36 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप समझते हैं कि कार की सीट पर लगा हेडरेस्ट सिर्फ आराम के लिए कार में लगाया जाता है तो आप गलत हैं। हेडरेस्ट सिर्फ कार सवार यात्रियों के आराम के लिए ही नहीं होता है बल्कि जरूरत के समय जान बचाने का काम भी करता है। 
 
विज्ञापन
1 of 4
कार में हेडरेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कार की सीटों पर लगाए गए हेडरेस्ट को कई लोग अपनी कार से सिर्फ इसलिए हटा देते हैं क्योंकि उन्हें इसकी खास जरूरत नहीं लगती। हालांकि इस तरह कार की सीट से हेडरेस्ट हटाना जान के लिए खतरा भी बन सकता है।
विज्ञापन

क्या होता है हेडरेस्ट का काम

2 of 4
कार में हेडरेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आमतौर पर कार में हेडरेस्ट का काम कार में बैठे यात्री के सिर को आरामदायक पोजिशन में रखना होता है। इसके लिए इसमें पोजिशन भी दी जाती हैं जिससे अलग-अलग हाइट के व्यक्ति इसे अपने हिसाब से सेट कर पाएं।
विज्ञापन

जरूरत के समय ऐसे आता है काम

3 of 4
एनसीएपी का क्रैश टेस्ट - फोटो : NCAP
अगर कार के साथ हादसा हो जाए तो हेडरेस्ट आपके सिर को सुरक्षा देने के काम आता है। अपने डिजाइन के कारण हादसे के समय ये आपके सिर को ज्यादा पीछे जाने से रोकता है। हेडरेस्ट इस तरह से डिजाइन किए जाते हैं कि इनका झुकाव आगे की ओर होता है। ऐसे में गर्दन को हादसे के समय सुरक्षा मिलती है और ज्यादा चोट लगने का खतरा कम हो जाता है। एनसीएपी सेफ्टी के ऑस्ट्रेलेशियन न्यू कार असेसमेंट कार्यक्रम के मुताबिक इसका एकमात्र उद्देश्य हादसे के समय गर्दन को सुरक्षा देना है। हादसे के समय जब एयरबैग खुलते हैं तो उनसे टकराने के बाद आप पीछे की ओर आते हैं तब हेडरेस्ट आपकी गर्दन को ज्यादा पीछे जाने से रोकता है।
विज्ञापन

ऐसे भी होता है उपयोग

4 of 4
कार का हेडरेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादातर लोग मानते हैं कि अगर किसी कारण से आप अपनी कार में फंस जाएं और कार के सभी डोर लॉक हो जाएं तब हमें ऐसी चीज की जरूरत होती है जिसकी मदद से हम कार के बाहर निकल पाएं। ऐसी स्थिति में हेडरेस्ट का उपयोग किया जा सकता है। हेडरेस्ट का एक हिस्सा कार की सीट के अंदर होता है जो नुकीला होता है। इस नुकीले हिस्से से अगर कार के शीशे पर चोट की जाए तो शीशे को तोड़ना आसान हो जाता है और आप कार से बाहर निकल पाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें