फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla Car: टेस्ला की सस्ती कार का सपना फिर हुआ जिंदा, क्या भारत में होगी लॉन्च?

Tue, 04 Feb 2025 04:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेस्ला जल्द ही अपनी किफायती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बना रही है। जो अब तक की सबसे सस्ती टेस्ला कार हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
Tesla Model Y - फोटो : Tesla
टेस्ला जल्द ही अपनी किफायती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बना रही है। जो अब तक की सबसे सस्ती टेस्ला कार हो सकती है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने इशारा किया है कि कंपनी एक बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च की तैयारी कर रही है। और इसमें सबसे खास नई कार होगी, जिसका नाम Tesla Model 2 (टेस्ला मॉडल 2) हो सकता है। यह मौजूदा मॉडल 3 या मॉडल Y का एक सस्ता वर्जन भी हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
Tesla Cybercab - फोटो : Tesla
टेस्ला की सबसे सस्ती कार कब आएगी?
टेस्ला ने इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन यह बताया है कि इसमें नई और मौजूदा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। और इसे मौजूदा प्रोडक्शन लाइन्स पर ही बनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला का कहना है कि यह अब तक की सबसे सस्ती टेस्ला कार जून 2025 तक लॉन्च की जाएगी। इसके अलावा, कंपनी इस साल जून में अमेरिका में अपनी Cybercab (साइबरकैब) सर्विस भी लॉन्च करने जा रही है, जो पूरी तरह से सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। साइबरकैब सर्विस Waymo (वेमो) को टक्कर देगी। 
विज्ञापन

3 of 6
Tesla Model Y - फोटो : Tesla
क्या टेस्ला की सबसे सस्ती कार भारत में लॉन्च होगी?
भारत में टेस्ला की एंट्री को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है। भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। और इसीलिए टेस्ला के लिए भारत एक बड़ा मौका हो सकता है। हालांकि, अब तक टेस्ला ने आधिकारिक रूप से भारतीय मार्केट में अपने कदम नहीं रखे हैं। लेकिन सबसे सस्ती टेस्ला कार ब्रांड की भारत में एंट्री का सही मौका बन सकती है।

4 of 6
Tesla Model Y - फोटो : Tesla
दिलचस्प बात यह है कि दिसंबर 2024 में टेस्ला ने दिल्ली में अपने शोरूम के लिए जगह तलाशने का काम फिर से शुरू किया था। यह संकेत देता है कि कंपनी भारतीय बाजार में निवेश करने की योजना पर दोबारा विचार कर रही है। अप्रैल 2024 में एलन मस्क ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने भारत आ सकते हैं और यहां 2-3 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना सकते हैं। लेकिन, अचानक उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी क्योंकि कंपनी ने बिक्री में गिरावट के चलते 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी।
विज्ञापन

5 of 6
Tesla Robovan - फोटो : Tesla
केंद्रीय बजट 2025 से टेस्ला को क्या फायदा?
फरवरी 2025 में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2025 में भारत सरकार ने 40,000 डॉलर से ज्यादा कीमत वाली लग्जरी कारों पर टैक्स को 125 प्रतिशत से घटाकर 70 प्रतिशत कर दिया। साथ ही, भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरियों पर लगने वाला कस्टम ड्यूटी टैक्स पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
इस कदम से टेस्ला जैसी कंपनियों को भारत में एंट्री करने का अच्छा मौका मिल सकता है। टेस्ला शुरुआत में CBU (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) गाड़ियां आयात करके भारतीय बाजार में आ सकती है। और बाद में स्थानीय स्तर पर गाड़ियां बनाने की योजना बना सकती है। हालांकि, अब देखना यह होगा कि एलन मस्क भारत में अपनी कारें कब और किस कीमत पर लॉन्च करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें