फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla: टेस्ला इंडिया के हेड प्रशांत मेनन ने दिया इस्तीफा, खबर ऐसे समय पर आई जब भारत में एंट्री की है तैयारी

Thu, 08 May 2025 04:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेस्ला इंडिया के प्रमुख प्रशांत मेनन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब टेस्ला भारत में अपनी एंट्री की अंतिम तैयारियां कर रही है।
विज्ञापन
1 of 4
Tesla Car - फोटो : Tesla
टेस्ला इंडिया के प्रमुख प्रशांत मेनन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है। यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब टेस्ला भारत में अपनी एंट्री की अंतिम तैयारियां कर रही है। कंपनी ने दिल्ली और मुंबई में अपने डीलरशिप लोकेशन भी तय कर लिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि मेनन ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।

यह भी पढ़ें - Airbike: ट्रैफिक की परेशानी में उड़ना ही है समाधान! वोलोनॉट एयरबाइक दे रही है उड़ने का नया इशारा
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Tesla Car - फोटो : Tesla
कंपनी से 9 साल का नाता, भारत में ऑफिस की रखी थी नींव
प्रशांत मेनन पिछले नौ वर्षों से टेस्ला से जुड़े हुए थे और पिछले चार सालों से टेस्ला इंडिया के बोर्ड चेयरमैन के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने साल 2021 में पुणे में टेस्ला का भारतीय दफ्तर शुरू किया था। टेस्ला कई बार भारत में एंट्री की योजना बना चुकी थी लेकिन किन्हीं कारणों से बात आगे नहीं बढ़ पाई। अब जाकर कंपनी ने भारत में आने की ठोस तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें - FTA: भारत-यूके के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता, ब्रिटेन की यह प्रतिष्ठित बाइक ब्रांड भारत में होगी लॉन्च
विज्ञापन

3 of 4
2025 Tesla Model Y - फोटो : X/@Tesla
बुकिंग रिफंड और स्थानीय भर्ती पूरी
टेस्ला ने भारत में अपने आने से पहले पुराने बुकिंग करने वाले ग्राहकों को रिफंड भी देना शुरू कर दिया है। साथ ही, कंपनी ने देश में स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। अब कंपनी का संचालन वैश्विक परिस्थितियों के अनुसार शुरू होगा।

यह भी पढ़ें - Luxury Cars and Bikes: भारत में रोल्स रॉयस, लैंड रोवर, मैकलारेन, बेंटले जैसी लग्जरी कारें हो जाएंगी सस्ती, ये है वजह
विज्ञापन

4 of 4
SpaceX Starlink - फोटो : SpaceX
स्टारलिंक को भी मिली भारत में काम करने की मंजूरी
टेस्ला की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink (स्टारलिंक) को भी भारत में काम करने के लिए जरूरी लाइसेंस हासिल करने की अनुमति मिल गई है। इससे टेस्ला की भारत में भविष्य की योजनाओं को एक और मजबूती मिली है। 

यह भी पढ़ें - Cashless Treatment: सड़क हादसे में घायल लोगों को अब पूरे देश में मिलेगा मुफ्त इलाज, सरकार ने जारी की अधिसूचना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें