फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla Cybertruck: टेस्ला साइबरट्रक डोनाल्ड ट्रंप के काफिले में हुआ शामिल, देखें वीडियो

Fri, 22 Nov 2024 06:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डोनाल्ड ट्रंप अगले अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, तो उनके आधिकारिक काफिले में जल्द ही टेस्ला साइबरट्रक के रूप में एक आश्चर्यजनक वाहन शामिल हो सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन हाल ही में टेक्सास में ट्रंप के काफिले के हिस्से के रूप में एक टेस्ला साइबरट्रक देखा गया। जिसने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
Tesla Cybertruck in US - फोटो : X/@margomartin
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में एक मजबूत टीम बनाई थी। जिसमें मस्क ने रिपब्लिकन उम्मीदवार के व्हाइट हाउस में दूसरी बार पहुंचने का समर्थन किया था। और अब जब ट्रंप अगले अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, तो उनके आधिकारिक काफिले में जल्द ही टेस्ला साइबरट्रक के रूप में एक आश्चर्यजनक वाहन शामिल हो सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन हाल ही में टेक्सास में ट्रंप के काफिले के हिस्से के रूप में एक टेस्ला साइबरट्रक देखा गया। जिसने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
ट्रंप के सुरक्षा बेड़े में साइबरट्रक
हाल ही में जब अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप को स्पेसएक्स लॉन्च के लिए ले जाया जा रहा था। तो ट्रंप के सुरक्षा बेड़े में कारों के काफिला के हिस्से के रूप में साइबरट्रक को देखा गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि मस्क के नेतृत्व वाली कंपनी की लेटेस्ट पेशकश इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्रक को कौन चला रहा था। लेकिन सोशल मीडिया पर इस संभावना को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि साइबरट्रक आधिकारिक तौर पर अगले अमेरिकी राष्ट्रपति की सेवा में शामिल हो सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
टेक्सास में काफिले में ज्यादातर Chevrolet Tahoes (शेवरले ताहो) या Suburbans (सबअर्बन) शामिल थे। जबकि एक फोर्ड F-150 भी देखी गई। ये सभी वाहन काले रंग के थे, सिवाय साइबरट्रक के जो स्पष्ट रूप से इनसे अलग दिख रहा था। तो क्या ट्रंप के कार्यभार संभालने पर साइबरट्रक आधिकारिक तौर पर उन्हें कवर प्रदान करेगा? क्या ऐसा होना चाहिए? क्या ऐसा हो सकता है?

4 of 6
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
टेस्ला साइबरट्रक में क्या खास है?
नवंबर 2019 में पहली बार प्रदर्शित किया गया साइबरट्रक दुनिया भर में सबसे नया टेस्ला है। इसे उपलब्ध सबसे अपरंपरागत इलेक्ट्रिक वाहन भी माना जाता है। इसके पहले प्रदर्शन के समय, एक स्टील बॉल ने इसकी बख्तरबंद खिड़की को तोड़ दिया था, जिसका उद्देश्य मूल रूप से इसकी मजबूत क्षमताओं को प्रदर्शित करना था। तब से लेकर अब तक ईवी ने काफी प्रगति की है, भले ही इसके उत्पादन की समयसीमा को बार-बार आगे बढ़ाया गया हो।
विज्ञापन

5 of 6
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
पावर, स्पीड और रेंज
टेस्ला साइबरट्रक के प्रॉडक्शन-वर्जन का पहला बैच नवंबर 2023 में शुरू किया गया था। और पिछले साल, हजारों वाहनों ने वैश्विक सड़कों पर रफ्तार भरी है। गौरतलब है कि, साइबरट्रक को सबसे सक्षम ऑल-इलेक्ट्रिक पिक-अप वाहन के रूप में जाना जाता है जो 'स्पोर्टकार जितनी तेज है।' यह लगभग 2.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करता है। इसकी टॉप स्पीड 209 किमी प्रति घंटा है, टोइंग क्षमता 4,990 है और यह ऑल-व्हील-ड्राइव क्षमताओं के साथ भी आता है। इसके अलावा, टेस्ला साइबरट्रक की दावा की गई रेंज प्रति चार्ज 550 किलोमीटर से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
लेकिन टेस्ला साइबरट्रक को लोकप्रिय बनाने वाली बात यह भी है कि यह एक मजबूत वाहन है जो धक्के सह सकता है। बॉडी अल्ट्रा-हार्ड 30X कोल्ड-रोल्ड स्टेनलेस स्टील नाम के स्टेनलेस स्टील अलॉय मेटल से बनी है। इसके दरवाजों पर पैनल 1.8 मिमी मोटे हैं और बाकी जगहों पर 1.4 मिमी मोटे हैं। पैनल लेजर-कट हैं और दावा किया जाता है कि ये डेंट और खरोंच का सामना कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें