फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla in India: लॉन्चिंग में भले देर हो, लेकिन भारत में ये चार लोग हैं टेस्ला कार के मालिक

Fri, 14 Jan 2022 07:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में टेस्ला की कारों के कुछ ऐसे भी दीवाने हैं, जिन्हें भारतीय बाजार में लॉन्चिंग का इंतजार भारी पड़ रहा था। इन लोगों ने टेस्ला की कार को खरीदकर इंपोर्ट करा लिया। ऐसे लोगों की सूची में भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 7
भारत में टेस्ला कार मालिकों की सूची - फोटो : Pooja Batra
दुनिया में Electric car (इलेक्ट्रिक कारों) की सबसे बड़ी निर्माता Tesla (टेस्ला) की भारतीय बाजार में लॉन्चिंग का काफी लंबे समय से इंतजार हो रहा है। पिछले साल जनवरी में टेस्ला ने भारत में रजिस्ट्रेशन भी करा लिया। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी अब तक Tesla Electric car की लॉन्चिंग को लेकर असमंजस की स्थिति दिखाई दे रही है। भारत में टेस्ला के दीवानों को को बड़ी ही बेसब्री से इसकी लॉन्चिंग का इंतजार है। टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे रईस लोगों की सूची में शुमार एलन मस्क (Elon Musk) ने भारत में कार की लॉन्चिंग में देरी पर अपनी वजहें बताई है। 

हालांकि यह जानकरारी आपको काफी दिलचस्प लग सकती है कि भारत में टेस्ला की कारों के कुछ ऐसे भी दीवाने हैं, जिन्हें भारतीय बाजार में लॉन्चिंग का इंतजार भारी पड़ रहा था। इन लोगों ने टेस्ला की कार को खरीदकर आयात करा लिया। ऐसे लोगों की सूची में भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
भारत में टेस्ला कार मालिकों की सूची - फोटो : For Reference Only
आयात करने में लगते हैं करोड़ों रुपये
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इस समय सिर्फ चार लोग हैं जो Tesla कार के मालिक हैं। इसके पीछे एक खास वजह यह है कि टेस्ला की कार को विदेशी बाजार से खरीदने के बाद इसे भारत आयात करने पर करोड़ों रुपये का आयात शुल्क (Import Duty) भरना पड़ता है। यानी इतना भारी-भरकम खर्च करना सबके बस की बात नहीं। इस वजह से देश में अभी चार ही ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके पास टेस्ला की कार है। 
विज्ञापन

3 of 7
भारत में टेस्ला कार मालिकों की सूची - फोटो : Amar Ujala Graphics
मुकेश अंबानी के पास हैं दो टेस्ला
भारत में टेस्ला कार मालिकों की सूची में भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी का नाम शुमार है। बेपनाह दौलत के मालिक मुकेश अंबानी को कारों का भी शौक है। उनके गैराज में एक से बढ़कर एक लग्जरी और महंगी कारें मौजूद हैं। मुकेश अंबानी के कार कलेक्शन में टेस्ला की दो कारें है। मुकेश अंबानी ने साल 2019 में अपनी पहली टेस्ला कार खरीदी थी। उनकी पहली टेस्ला कार मॉडल Tesla Model S 100D (टेस्ला मॉडल एस 100डी) है। यह कार एक बार फुल चार्जिंग के बाद 495 किमी की दूरी तय कर सकती है। इस कार की टॉप स्पीड 249 किमी प्रति घंटा है। यह कार सिर्फ 4.3 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 

4 of 7
भारत में टेस्ला कार मालिकों की सूची - फोटो : Tesla
अंबानी का दूसरा माडल
मुकेश अंबानी को टेस्ला की कार इतनी पसंद आई कि उन्होंने एक दूसरी कार भी खरीद डाली। अंबानी ने Tesla Model X 100D को खरीदने के बाद उसे निजी स्तर पर आयात कराया। रिपोर्ट के मुताबिक सफेद रंग की इस टेस्ला कार सड़कों पर कभी-कभार ही देखी गई है। यह कार भी मिड-वेरिएंट की है और फुल चार्जिंग के बाद 475 किमी की दूरी तय कर सकती है। यह कार सिर्फ 2.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 
विज्ञापन

5 of 7
भारत में टेस्ला कार मालिकों की सूची - फोटो : Tesla
टेस्ला के पहले भारतीय खरीदार
भारत में टेस्ला कार मालिकों की सूची में एस्सार ग्रुप के प्रशांत रुईया का नाम बहुत अहम है। रुईया पहले भारतीय हैं, जिन्होंने टेस्ला की कार खरीदी। प्रशांत रुईया के पास साल 2017 से ही टेस्ला की कार है। रुईया के पास Tesla Model X (टेस्ला मॉडल एक्स) है जिसका रंग नीला है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में दो मोटर है और यह एक 7-सीटर कार है। यह कार सिर्फ 4.8 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 
विज्ञापन

6 of 7
भारत में टेस्ला कार मालिकों की सूची - फोटो : For Reference Only
बॉलीवुड में टेस्ला की दीवानगी
इन दो दिग्गज कारोबारियों के अलावा जो अन्य दो नाम इस लिस्ट में शामिल हैं, वे बॉलीवुड से ताल्लुक रखते हैं। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख भी Tesla Model X इलेक्ट्रिक कार के मालिक हैं। यह कार उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि पत्नी जेनेलिया डिसूजा से उन्हें यह कार तोहफे में दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
भारत में टेस्ला कार मालिकों की सूची में आखिरी नाम है पूर्व मिस इंडिया पैसिफिक और फिल्म अभिनेत्री रह चुकीं पूजा बत्रा का। पूजा बत्रा टेस्ला की एंट्री-लेवल मॉडल कार Tesla Model 3 की मालकिन हैं। यह कार फुल चार्जिंग के बाद 386 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटा है। और यह सिर्फ 5 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें