फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Vehicles: तेलंगाना में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की जोरदार बिक्री, आंकड़ा 2 लाख के पार, जानें वजह

Tue, 29 Jul 2025 12:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तेलंगाना में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इसका सबसे बड़ा कारण है राज्य सरकार की नई ईवी नीति। इससे राज्य में ईवी खरीदना न सिर्फ सस्ता हुआ है, बल्कि लोगों के बीच इसकी स्वीकार्यता भी काफी बढ़ गई है।
 
विज्ञापन
1 of 5
Electric Vehicles - फोटो : Adobe Stock
तेलंगाना में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इसका सबसे बड़ा कारण है राज्य सरकार की नई ईवी नीति, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100 प्रतिशत रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ की गई है। इस फैसले के बाद से राज्य में ईवी खरीदना न सिर्फ सस्ता हुआ है, बल्कि लोगों के बीच इसकी स्वीकार्यता भी काफी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें - Renault-Nissan: रेनो को मिली सीसीआई से मंजूरी, भारत में निसान की हिस्सेदारी भी होगी अब पूरी तरह उसके पास
विज्ञापन

2 of 5
Electric Vehicle - फोटो : Freepik
सात महीने में ही बिके 50,000 से ज्यादा ईवी
नवंबर 2024 में ईवी नीति के लागू होने के बाद से सिर्फ सात महीनों में राज्य में 50,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिक चुकी हैं। इनमें से अकेले 37,000 से ज्यादा दोपहिया वाहन हैं। इनके बाद करीब 10,000 इलेक्ट्रिक कारें बेची गईं, जिनमें से 1,153 टैक्सियां थीं। ये आंकड़े यह दिखाते हैं कि ईवी सेक्टर में किस तरह की तेजी आई है। पिछले एक साल में पंजीकृत ईवी की संख्या दोगुनी हो गई है। जहां 2023-24 में ईवी का आंकड़ा लगभग 1.25 लाख था, वहीं 2024-25 में यह 2 लाख के पार पहुंच गया है। 

यह भी पढ़ें - Kinetic DX: काइनेटिक ने मशहूर DX स्कूटर को इलेक्ट्रिक अवतार में किया लॉन्च, जानें रेंज, फीचर्स और कीमत
विज्ञापन

3 of 5
Piaggio Ape E-Xtra FX Max Electric Three-wheeler - फोटो : Piaggio
हर तरह के वाहनों को मिल रही है छूट
राज्य सरकार ने 2024 में यह योजना लागू की थी, जिसके तहत ईवी खरीदने वालों को पूरी तरह से रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन चार्ज में छूट दी गई। यह छूट सिर्फ कारों और बाइक तक सीमित नहीं है, बल्कि ई-ऑटो, टैक्सी, लाइट गुड्स कैरियर, ट्रैक्टर और बस जैसे बड़े वाहनों को भी इसका फायदा मिल रहा है। ये लाभ 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगा और इसमें रजिस्टर्ड वाहनों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है।

यह भी पढ़ें - BYD: भारत-चीन तनाव के बीच बीवाईडी भारत में दूर से चला रहा है कारोबार, क्या है इसके मायने?

4 of 5
2025 Kia EV6 - फोटो : Kia India
हैदराबाद में तेजी से बढ़ी ईवी की लोकप्रियता
ईवी सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि हैदराबाद में तेजी से ईवी अपनाने की वजह तेलंगाना की सोच-समझकर बनाई गई नीति है। रोड टैक्स और लाइफ टैक्स की पूरी छूट की वजह से गाड़ी खरीदना पहले से काफी सस्ता हो गया है।

यह भी पढ़ें - Electric Car: अब कीमत नहीं, रेंज है ईवी खरीद का नया पैमाना, लंबी दूरी वाली गाड़ियां बनी पहली पसंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kinetic Green Electric Three-Wheeler - फोटो : Amar Sharma
कमर्शियल सेगमेंट में भी ईवी को बढ़ावा
ई-मोबिलिटी के जानकार वेणुगोपाल राव ने बताया कि हाल ही में 20,000 नए ई-थ्री-व्हीलर (e3W) परमिट जारी किए गए हैं। जिससे कमर्शियल सेक्टर में ईवी की हिस्सेदारी बढ़ी है। उन्होंने सुझाव दिया कि एससी, एसटी और अल्पसंख्यक वर्गों के लिए अलग से फाइनेंशियल स्कीम्स (वित्तीय योजनाएं) और सब्सिडी योजनाएं शुरू की जाएं। ताकि ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में भी ईवी की स्वीकार्यता और पहुंच बढ़े। 

यह भी पढ़ें - VinFast Auto India: विनफास्ट ने भारत के इस शहर में खोला पहला शोरूम, 2025 तक 34 और खोलने की योजना 

यह भी पढ़ें - Vehicle Loan: ब्याज दरों में कटौती का फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंचा, फाडा ने की आरबीआई से दखल देने की मांग 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें