देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक सेडान कार Tata Tigor EV (टाटा टिगोर ईवी) को नेपाल के मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई कार को सिपरडी ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी में लॉन्च किया है। नई इलेक्ट्रिक कार की कीमत बेस XE ट्रिम के लिए NPR 29.99 लाख (करीब 18.77 लाख रुपये) से शुरू हुई है और टॉप-स्पेक XZ+ ट्रिम के लिए NPR 32.99 लाख (करीब 20.65 लाख रुपये) तक जाती है।
बैटरी और रेंज
नई Tata Tigor EV 306 किलोमीटर की एक्सटेंडेड एआरएआई प्रमाणित रेंज के साथ आती है। नई टिगोर ईवी में एक 26-kWh लिक्विड-कूल्ड, हाई एनर्जी घनत्व बैटरी पैक के साथ आती है जो IP67 रेटेड है। इसके मोटर से कुल आउटपुट 55 kW का पावर और 170 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है। Tigor EV में पारंपरिक 15A होम सॉकेट का इस्तेमाल पर बैटरी को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में लगभग 8.5 घंटे लगते हैं। टाटा मोटर्स का दावा है कि टिगोर ईवी की बैटरी को फास्ट चार्जर के जरिए भी चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जर से बैटरी एक घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। बैटरी पैक IP67 वाटर और वैदर प्रूफ है। कार को 8 साल और 160,000 KM बैटरी और मोटर वारंटी के साथ पेश किया गया है।
वैरिएंट्स और फीचर्स
टाटा मोटर्स ने नई Tigor EV को नेपाल में तीन वेरिएंट्स- XE, XM, XZ+ (XZ+ डुअल टोन ऑप्शन उपलब्ध) में पेश किया है। इसमें हरमन ऑडियो सिस्टम से जुड़ा 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें 30 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स भी मिलते हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो, इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, एक साइलेंट केबिन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-स्टार्ट बटन मिलता है।
4 of 5
Tata Tigor EV Crash Test
- फोटो : Global NCAP
लुक और डिजाइन
लुक और स्टाइल के मामले में, नई Tigor EV स्टैंडर्ड टिगोर फेसलिफ्ट पर आधारित है। हालांकि यह ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) वर्जन के जैसी दिखती है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। इनमें सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इसमें पारंपरिक रूप से मिले वाले ग्रिल की जगह पर इलेक्ट्रिक ब्लू एक्सेंट वाला ग्लॉस ब्लैक पैनल दिया गया है। कार में प्रोजेक्टर यूनिट्स के साथ स्लीक हेडलैम्प्स दिए गए हैं। फ्रंट ग्रिल और फ्रंट बंपर को भी अपडेट किया गया है। पहियों में नीले रंग के एक्सेंट दिए गए हैं जो सब-कॉम्पैक्ट सेडान के जीरो-एमिशन कैरेक्टर के बारे में बताती है। Tigor EV इलेक्ट्रिक कार को ग्लोबल NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 4-स्टार की सुरक्षा रेटिंग हासिल है।
नेपाल में टिगोर ईवी के लॉन्च पर बोलते हुए, टाटा मोटर्स के पीवीआईबी प्रमुख मयंक बाल्दी ने कहा, "ग्राहकों के बढ़ते आराम के कारण इलेक्ट्रिक वाहन तेजी से लोक हो रहे हैं। क्योंकि इन्हें अपनाने की बाधाओं को दूर किया जा रहा है और पर्यावरण के अनुकूल समाधान होने के कारण इन्हें बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका नेतृत्व हमारे अपने नेक्सन ईवी ने किया है, जो आज बाजारों में सबसे लोकप्रिय ईवी है। नेपाल का बाजार इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रबल प्रसारक रहा है, जिसने वास्तव में हमें यहां अपनी पेशकशों का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया है। हम आज Tigor EV को लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं, जो सक्षम Ziptron टेक्नोलॉजी से लैस है। Tigor EV उन सभी इच्छुक सेडान खरीदारों के लिए एक आदर्श विकल्प है जो एक ऐसे वाहन की तलाश कर रहे हैं जो तकनीकी रूप से एडवांस्ड, आरामदायक और सुरक्षा मानकों पर उच्च हो, साथ ही पर्यावरण के अनुकूल आवागमन भी हो, जो इसे खरीदारों के लिए एक अनूठा विकल्प बनाता है।"