फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Tigor iCNG: टाटा टिगोर iCNG का सबसे किफायती वैरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 09 Aug 2022 12:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Tata Tigor CNG - फोटो : Tata Motors
Tata Tigor XM iCNG Variant Launched: आईसीएनजी टेक्नलॉजी की सफलता की बुनियाद पर अपनी रेंज का विस्तार करते हुए भारत के प्रमुख ऑटोमोटिव ब्रांड Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने मंगलवार को अपनी सेडान कार Tigor (टिगोर) के XM (एक्सएम) को iCNG (आईसीएनजी) टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है। Tata Tigor XM iCNG वैरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 7,39,900 लाख रुपये रखी गई है। 

अब तक, Tigor iCNG सिर्फ टॉप-एंड XZ और XZ+ ट्रिम के साथ बेची जाती थी। नया एक्सएम ट्रिम Tigor iCNG को पहले से ज्यादा किफायती बनाता है। कीमतों की तुलना करें तो, XM ट्रिम की कीमत XZ ट्रिम से 50,000 रुपये कम है। टाटा टिगोर अपने सेगमेंट में एकमात्र सेडान है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में पेट्रोल, इलोक्ट्रिक और सीएनजी के विकल्पों में उपलब्ध है, जो एक बड़े वर्ग के उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करती है। 
विज्ञापन

2 of 7
Tata Tigor CNG - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने आईसीएनजी रेंज के प्रॉडक्ट्स को इसी साल लॉन्च किया था। आईसीएनजी प्रॉडक्ट्स की रेंज ने थोड़े ही समय में बेहतरीन रिस्पॉन्स हासिल किया, जिससे यह पेट्रोल और डीजल को छोड़कर सीएनजी अपनाने वाले उपभोक्ताओं की पसंद बन गए। अपनी सहज ड्राइविंग की क्षमता, सुरक्षा ओर फीचर्स के साथ टाटा मोटर्स की ओर से ऑफर की जा रही आईसीएनजी टेक्नोलॉजी ने अपना मुकाम हासिल कर लिया है, जिससे टियागो और टिगोर की अपने सेगमेंट्स में बिक्री काफी बढ़ गई है। 
विज्ञापन

3 of 7
Tata Tigor EV - फोटो : Tata Motors
शानदार फीचर्स
कंपनी की आईसीएनजी टेक्नोलॉजी के 4 स्तंभों (‘इनक्रेडिबल’ परफॉर्मेंस, ‘आइकोनिक’ सुरक्षा, ‘इंटेलिजेंट’ टेक्नोलॉजी और आकर्षक फीचर्स) पर आधारित यह प्रॉडक्ट टिगोर आईसीएनजी का एंट्री लेवल प्रॉडक्ट होगा। इसमें कई सुरक्षात्मक और सुविधाजनक उपाय किए जाएंगे, जिसमें 4 स्पीकर सिस्टम के साथ हार्मन टीएम इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर विंडोज, सेंट्रल लॉकिंग, रियर पार्किंग सेंसर्स आदि शामिल हैं।  

4 of 7
Tata Tigor Crash Test Rating - फोटो : GNCAP
सेफ्टी फीचर्स
जहां तक सुरक्षा का सवाल है, Tigor सबसे सुरक्षित सेडान में से एक है जिसे खरीदा जा सकता है। टाटा टिगोर ने ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 4 स्टार हासिल किए हैं। यह डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल, पंचर रिपेयर किट और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स के साथ आती है।

कलर ऑप्शन
न्यू Tigor XM iCNG वैरिएंट ओपल वाइट, डेटोना ग्रे, एरिजोना ब्लू और डीप रेड कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन

5 of 7
Tata Tigor CNG - फोटो : Tata Motors
इंजन पावर
Tata Tigor में 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है। यह इंजन 86 पीएस का अधिकतम पावर और 113 एनएम का पीक टॉर्क जेनेरट करता है। जब इंजन सीएनजी मोड पर चलता है तो आउटपुट घटकर 73.4 पीएस और 95 एनएम हो जाता है। iCNG वैरिएंट सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाता है। जबकि रेगुलर Tigor के साथ 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन भी उपलब्ध है।  
विज्ञापन

6 of 7
Tata Tigor - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स पैसेंजर्स व्हीकल्स में सेल्स, मार्केटिंग और पर्सनल केयर के वाइस प्रेसिडेंट, राजन अंबा ने कहा, "टिगोर हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण प्रॉडक्ट है। आईसीएनजी वैरिएंट के इसमें जुड़ने से इसकी रफ्तार और बढ़ गई है। इस समय टिगोर के लिए आने वाली बुकिंग्स का 75 फीसदी हिस्सा आईसीएनजी वैरिएंट के लिए आ रहा है, जो इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि टिगोर कंपनियों के प्रॉडक्ट्स की रेंज में आईसीएनजी टेक्नोलॉजी की मांग तेजी से बढ़ी है। टिगोर आईसीएनजी की बढ़ती लोकप्रियता और अपनी नई फॉरएवर ब्रैंड फिलॉस्फी की तर्ज पर न्यू टिगोर एक्सएम आईसीएनजी उन उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करेगा, जो प्रारंभिक श्रेणी के वाहनों को खरीदकर हमारी आईसीएनजी टेक्नोलॉजी का लाभ उठाना चाहते हैं। मुझे विश्वास है कि इस नए प्रॉडक्ट के जुड़ने से इस श्रेणी और सीएनजी के क्षेत्र में कंपनी का विस्तार होगा।"  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Tata Tigor - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स अपने यात्री वाहनों की कुल बिक्री में महीना-दर-महीना विकास की बुलंदियों पर पहुंचता जा रहा है। टाटा टिगोर ने इस सफर में देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिक्री वाली सेडान का दर्जा हासिल कर योगदान किया है, जिसका मार्केट शेयर 21 प्रतिशत है। टाटा मोटर्स के आफर्स और कार खरीदने के विकल्पों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप को कॉल करें या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें