Tata Tiago NRG launched Know Price : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने भारत में अपनी नई क्रॉसओवर हैचबैक कार Tata Tiago NRG (टाटा टियागो एनआरजी) को आधिकारिक तौर पर बुधवार को लॉन्च कर दिया है। Tata Tiago NRG भारतीय कार बाजार में दो ट्रांसमिशन विकल्पों - MT और AMT के साथ उतारी गई है। टाटा टियागो एनआरजी के MT वर्जन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.57 लाख रुपये है। जबकि AMT वर्जन की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 7.09 लाख रुपये से शुरू होती है। टाटा मोटर्स का टियागो एनआरजी कंपनी की लोकप्रिय हैचबैक टियागो पर आधारित एक क्रॉसओवर कार है। लेकिन इसके एक्सटीरियर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। साथ ही साथ कार के इंटीरियर और केबिन में भी अपडेट्स देखने को मिलते हैं, जिससे नई Tata Tiago NRG का लुक बेहद स्पोर्टी नजर आता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Tata Tiago NRG
- फोटो : Tata Motors
अपने ब्रांड के 'न्यू फॉरएव' के तहत, टाटा मोटर्स ने ऑल-न्यू टियागो एनआरजी लॉन्च की है। अपने पोर्टफोलियो की व्यापक रेंज में एक और आकर्षक प्रोडक्ट को शामिल करते हुए, इस कार को कंपनी ने अलग तरीके से जीने वालों के लिए बहुत सोच-समझकर बनाया है। टियागो एनआरजी की पोजिशनिंग 'अर्बन टफरोडर' के तौर पर हुई है। इसे मस्कुलर लुक देने वाले, एसयूवी से प्रेरित डिजाइन के साथ ज्यादा खूबसूरत तो बनाया ही गया है, साथ ही ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ ट्यून किया गया है, ताकि उद्यमी वाली सोच के लोगों को अच्छा रोड परफॉर्मेंस मिले। इस वाहन को GNCAP से 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस कार को चार कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है। इसमें फॉरेस्टा ग्रीन, स्नो व्हाइट, फायर रेड और क्लाउडी ग्रे जैसे रंग शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Tata Tiago NRG
- फोटो : Tata Motors
लुक और डिजाइन
नई टाटा टियागो एनआरजी काले रंग की रूफ (छत) के साथ ग्रीन कलर एक्सटीरियर में आती है। इसमें चारों तरफ बॉडी क्लैडिंग दिया गया है, इसके साथ ही रूफ रेल्स (सिर्फ एस्थेटिक्स के लिए) और फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट्स मिलते हैं। कार में काले रंग का आउट साइउ रियर व्यू मिरर (ORVM) मिलता है। कार का ग्राउंड क्लियरेंस 181 mm है और इसमें 15 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। खराब सड़कों पर बेहतर ड्राइविंग के लिए इसमें डुअल पाथ सस्पेंशन को रीट्यून किया गया है।
4 of 5
Tata Tiago NRG
- फोटो : Tata Motors
इंजन पावर
Tata Tiago NRG में 1.2-लीटर 3 सिलिंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 85 bhp का पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दोनों का विकल्प मिलता है।
इंटीरियर और फीचर्स
Tata Tiago NRG में कार के इंटीरियर अपडेट्स में रियर-व्यू कैमरा, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन और 7 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल है जो एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। चारकोल ब्लैक कलर थीम का केबिन इसे और भी एग्रेसिव और प्रीमियम लुक देता है। इसके अलावा इसमें हरमन कार्डन (Harman Kardon) ब्रांड के 7 स्पीकरों वाला साउंड सिस्टम दिया गया है। टियागो एनआरजी में कंपनी ने सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा है इस कार में डुअल-फ्रंट एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर कैमरा, फॉलो-मी लैंप इत्यादि जैसे फीचर्स मिलते हैं।
एनआरजी के अलग डिजाइन और क्षमताओं के बारे में, राजन अम्बा, वाइस-प्रेसिडेंट, सेल्स, मार्केटिंग एवं कस्टमर केयर, पीवीबीयू, टाटा मोटर्स, ने कहा, "हम अपने बहुत पसंद किये गये हैचबैक, टाटा टियागो का यह बेहतरीन वर्जन आपके लिये लाकर उत्साहित हैं। एनआरजी अपने नाम की तरह वाकई में एनर्जेटिक है और एसयूवी जैसे ज्यादा वाहनों को बाजार में लाने के बढ़ते चलन के हिसाब से है। न केवल इसका एक्सटीरियर मजबूत है, बल्कि इंटीरियर में भी कई फीचर्स हैं और वह स्टाइलिश है। इसकी बेहतर क्षमताओं के साथ दुर्गम इलाकों में गाड़ी चलाने का वास्तविक सुख मिलता है। टियागो रेंज का ताज एनआरजी हमारे ब्राण्ड की मौजूदगी को बढ़ाने में हमारी मदद करेगा। हमें विश्वास है कि हमारे ग्राहक नई टियागो एनआरजी को उसके जैसे पहले आये वाहनों की तरह पसंद करेंगे।"