देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Tata Tiago (टाटा टियागो) का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है। जब से इसे लॉन्च किया गया है यह भारतीय कार निर्माता के सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक रही है। मारुति सुजुकी वैगनआर और यहां तक कि स्विफ्ट की प्रतिद्वंद्वी टियागो को ग्राहकों द्वारा इसके परफॉर्मेंस और इंटीरियर क्वालिटी के लिए पसंद किया जाता है। इस हैचबैक की लोकप्रियता इस बात से भी बढ़ी है कि इस कार ने ग्लोबल एनसीएपी की सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है और इसके साथ अपने सेगमेंट में सबसे सुरक्षित कार है। टियागो की लोकप्रियता को बनाए रखने और बिक्री को बढ़ावा देने के लिए, टाटा मोटर्स ने भारत में टियागो के लाइनअप में एक नया XT(O) वेरिएंट शामिल किया है। टियागो XTO वेरिएंट हैचबैक के एंट्री लेवल XE और XT ट्रिम के बीच होगा।
कितनी है कीमत
Tiago XT(O) की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5.48 लाख रुपये है। जो इसे बेस XE वेरिएंट से 48,000 रुपये महंगा बनाती है। जबकि XT वेरिएंट से 15,000 रुपये सस्ता है। लेकिन इस एक्स्ट्रा पैसे के लिए, टियागो को बेस वेरिएंट की तुलना में नए XT(O) वेरिएंट में कुछ एक्स्ट्रा और महत्वपूर्ण फीचर्स शामिल किए गए हैं। यहां आपको बता रहे हैं टाटा टियागो के नए वेरिएंट के फीचर्स के बारे में विस्तार से।
विज्ञापन
3 of 5
Tata Tiago
- फोटो : For Reference Only
नए फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो नए Tata Tiago XT(O) वेरिएंट में व्हील कवर, ओआरवीएम पर एलईडी इंडिकेटर, एसी, इंफोटेनमेंट सिस्टम के चारों ओर पियानो ब्लैक फिनिश, फॉलो-मी-होम हेडलैंप, स्पीड-डिपेंडेंट ऑटो डोर लॉक, पंचर रिपेयर किट, चार स्पीकर, फ्रंट और रियर पावर विंडो, और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस हैचबैक में म्यूजिक सिस्टम नहीं है लेकिन ग्राहकों के पास स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्पीड डिपेंडेंट वॉल्यूम कंट्रोल और AM/FM के साथ USB जैसे कुछ अहम फीचर्स नहीं मिलते हैं। हैचबैक पर सुरक्षा फीचर्स की सूची में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, और रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
Tiago XT(O) वेरिएंट में बॉडी कलर्ड बंपर्स, 14 इंच स्टील रिम्स, ड्यूल-टोन इंटीरियर थीम, 2.5 इंच MID, टैचोमीटर, टिल्ट एंड पावर स्टीयरिंग, मल्टी ड्राइव मोड्स, एडजस्टबल फ्रंट एंड इंटीग्रेटेड रियर हेड रेस्ट, जैसे फीचर भी मिलते हैं।
4 of 5
Tata Tiago
- फोटो : For Reference Only
इंजन और पावर
नए Tiago XT(O) वेरिएंट में 1.2-लीटर 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 6,000 rpm पर 85 bhp का अधिकतम पावर और 3,300 rpm पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। इसके साथ ही ग्राहक AMT गियरबॉक्स का विकल्प भी चुन सकते हैं।
टियागो रेंज की कीमतें
टाटा टियागो हैचबैक इस समय 9 वेरिएंट्स और 4 ट्रिम ऑप्शन - XE, XT, XZ और XZ+ में मिलती है। इसकी दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है जो 6.95 लाख रुपये तक जाती है।टाटा टियागो मॉडल लाइन-अप में 5 मैन्युअल वेरिएंट्स हैं, जिनकी कीमत 4.99 लाख रुपये से लेकर 6.43 लाख रुपये के बीच है। टियागो के 4 ऑटोमैटिक वेरियंट्स ( XTA, XZA, XZA+ और XZA+ DT) हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 6.14 लाख, 6.59 लाख रुपये, 6.85 लाख और 6.95 लाख रुपये है। बता दें यह सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं।