टाटा मोटर्स इसी महीने Nexon SUV कार को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी बुकिंग की तारीख और कीमत को लेकर जानकारी जारी की है। यह कंपनी की पहली सबकॉम्पैक्ट SUV कार है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा से होगा। कंपनी ने इस कार को Tata Zest और Bolt के प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया है। हालांकि इसमें नया डिजाइन और कई नए फीचर्स जोड़े हैं जो पहले इस सेग्मेंट में नहीं दिए गए थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Tata Nexon
कब होगी लॉन्च और कब से कर पाएंगे बुकिंग
कंपनी ने बताया है कि टाटा नेक्सन की आधिकारिक बुकिंग 11 सितंबर से शुरू होगी। कार को 11 हजार रुपए का अमाउंट देकर बुक किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि कार को लॉन्चिंग 21 सितंबर को होगी। इस कार की कीमत 6.5 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से 10 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
Tata Nexon
इस कार का प्रोडक्शन राजस्थान स्थित प्लांट में इस साल जुलाई में शुरू किया गया था। बता दें कि कुछ डीलरशिप ने इस महीने की शुरुआत में ही कार के प्री-ऑर्डर्स लेने शुरू कर दिए थे। कंपनी इस महीने के आखिरी तक कार की डिलीवरी शुरू कर सकती है।
4 of 5
Tata Nexon
कार का इंजन और फीचर्स
इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल व 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया होगा। जो 108 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा, वहीं माना जा रहा है कि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला वैरिएंट भी उतारा जा सकता है।
टाटा नेक्सन के लुक की बात करें तो यह एक टिपिकल बॉक्सी एसयूवी है। कार की लंबाई 4000एमएम लंबाई है और इसमें 351 लीटर का बूटस्पेस मिलता है। टाटा ने नेक्सन के इंटीरियर को बेहतर बनाया है। कार का इंटीरियर आपको लग्जरी फीलिंग देता है।