फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Nexon EV: टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार हुई सस्ती, रेंज भी बढ़ी, नया वैरिएंट लॉन्च

Wed, 18 Jan 2023 01:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Tata Nexon EV Prime - फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) भारत में Nexon EV लॉन्च के तीन साल पूरे होने का जश्न मना रही है और इस मौके पर इसकी कीमत कम होने और बढ़ी हुई रेंज का एलान कर रही है। कंपनी इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 14.99 लाख रुपये से घटाकर 14.49 लाख रुपये कर रही है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। इसके अलावा, ब्रांड ने ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी के पूरे वैरिएंट लाइन-अप को फिर से सजाया है जो नई कीमत और बढ़ी हुई रेंज के साथ आते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
नया वैरिएंट लॉन्च
कंपनी ने पोर्टफोलियो में एक नया TataNexon EV MAX XM ट्रिम भी लॉन्च किया। नए ट्रिम की कीमत 16.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह वैरिएंट इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, आई-वीबीएसी के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी टेल लैंप, पुश बटन स्टार्ट, डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी के साथ जेड-कनेक्ट कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और रियर डिस्क ब्रेक से लैस होगा। 
विज्ञापन

3 of 8
Tata Nexon EV Prime - फोटो : Tata Motors
कीमतें हुई कम
टाटा मोटर्स इस समय अपने लाइन-अप के साथ इलेक्ट्रिक चार-पहिया बाजार की लीडर है। कंपनी का सबसे कामयाबद उत्पाद Nexon EV है जो उनकी पहली इलेक्ट्रिक कार भी थी। अब, ब्रांड ने Nexon EV Prime ((नेक्सन ईवी प्राइम) और Nexon EV Max (नेक्सन ईवी मैक्स) की शुरुआती कीमत में बदलाव कर उन्हें ज्यादा किफायती बना दिया है। Tata Nexon EV Prime की कीमत अब 14.49 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि Nexon EV Max की कीमत 16.49 लाख रुपये से शुरू होती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

4 of 8
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
बढ़ गई रेंज
MIDC के मुताबिक Nexon EV Max की ड्राइविंग रेंज अब बढ़ाकर 453 किमी हो गई है। Nexon EV Max के मौजूदा मालिकों को यह रेंज बढ़ाने की पेशकश 15 फरवरी, 2023 से डीलरशिप्स पर एक सॉफ्टवेयर अपग्रेड के जरिए की जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 8
Tata Nexon EV Max - फोटो : Tata Motors
टॉप-एंड ट्रिम
टॉप-एंड ट्रिम, Nexon EV MAX XZ+ Lux को 18.49 लाख रुपये में और महंगा कर दिया गया है। XM में मिलने वाले फीचर्स के अलावा, इसमें वेंटिलेशन के साथ लेदरेट सीट, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, केबिन एयर प्यूरीफायर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, हरमन के 17.78-सेमी फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 8 स्पीकर, 16 इंच के अलॉय व्हील, हिल डिसेंट कंट्रोल, शार्कफिन एंटीना जैसे फीचर्स के साथ आता है। 
विज्ञापन

6 of 8
Tata Nexon EV Prime - फोटो : Tata Motors
Nexon EV Prime XM
Nexon EV Prime XM (नेक्सन ईवी प्राइम एक्सएम) में प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी डीआरएल, पुश बटन स्टार्ट, डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी के साथ जेडकनेक्ट कनेक्टेड कार टेक, हरमन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत अब बदल कर 14.49 लाख रुपये कर दी गई है। 
विज्ञापन

7 of 8
Tata Nexon EV Max - फोटो : Tata Motors
बुकिंग औ डिलीवरी डिटेल्स
पूरे Nexon EV लाइन-अप की बुकिंग शुरू हो गई है। नए वैरिएंट Nexon EV MAX XM की डिलीवरी अप्रैल 2023 से शुरू होगी। 
विज्ञापन

8 of 8
Tata Nexon EV Max - फोटो : Tata Motors
कंपनी की उम्मीदें
नेक्सन ईवी पोर्टफोलियो में बदलाव पर टिप्पणी करते हुए टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के हेड-मार्केटिंग, सेल्स एंड सर्विस स्ट्रैटेजी, विवेक श्रीवत्स ने कहा, "भारत की नंबर 1 ईवी, नेक्सन ईवी ने अपना तीसरा सफल वर्ष पूरा कर लिया है। इसे 40,000 से ज्यादा ग्राहकों द्वारा प्यार और भरोसा किया जाता है और इसे 600 मिलियन किलोमीटर से ज्यादा चलाया गया है। इस मौके पर, हम टिकाऊ परिवहन को सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और यह बदलाव उस दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारी स्मार्ट इंजीनियरिंग और सरकारी प्रोत्साहनों ने हमें इसे हासिल करने की अनुमति दी है, गुणवत्ता और सर्विस के समान उच्च स्तर को बनाए रखते हुए, जो हमारे ग्राहक हमसे उम्मीद करते हैं। इसके साथ, हमें विश्वास है कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक ई-मोबिलिटी की ओर रुख करेंगे।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें