Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने हाल ही में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन ईवी की लंबी दूरी वाला वर्जन नई Tata Nexon EV Max (टाटा नेक्सन ईवी मैक्स) को लॉन्च किया है।
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने हाल ही में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन ईवी की लंबी दूरी वाला वर्जन नई Tata Nexon EV Max (टाटा नेक्सन ईवी मैक्स) को लॉन्च किया है। मॉडल लाइनअप XZ+ और XZ+ Lux वैरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी कीमत क्रमशः 17.74 लाख रुपये और 19.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
कितना है वेटिंग पीरियड
Tata Nexon EV Max की डिलीवरी जून के शुरुआती हफ्तों में शुरू होगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस कार की वेटिंग पीरियड 4 महीने चल रही है। जबकि Nexon EV के स्टैंडर्ड मॉडल का वेटिंग पीरिडय 6 महीने चल रहा है। कार निर्माता को अकेले मुंबई में नेक्सन एसयूवी के इस लंबी दूरी के वर्जन के लिए लगभग 200 बुकिंग हासिल हुई है।
विज्ञापन
2 of 7
Tata Nexon EV Max
- फोटो : Tata Motors
हर वैरिएंट की कीमत
Nexon EV Max वैरिएंट्स
चार्जर ऑप्शन
कीमत (एक्स-शोरूम, रुपये)
XZ+
3.3 kWh
17,74,000
XZ+
7.2 kW
एसी फास्ट चार्जर
18,24,000
XZ+ Lux
3.3 kWh
18,74,000
XZ+ Lux
7.2 kW
एसी फास्ट चार्जर
19,24,000
मोटर पावर और स्पीड
Tata Nexon EV Max में फ्लोरपैन के नीचे 40.5kWh का बैटरी पैक है जो स्टैंडर्ड मॉडल से 33 प्रतिशत ज्यादा ऊंचा है। लिथियम-आयन बैटरी फ्रंट एक्सल पर लगे इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। यह सेटअप 143bhp और 250Nm के आउटपुट का दावा करता है। इस तरह यह Nexon EV के स्टैंडर्ड रेंड मॉडल की तुलना में 14bhp ज्यादा पावरफुल है और 5Nm ज्यादा टॉर्क पैदा करता है। पेडल के पुश पर टॉर्क उपलब्ध होगा। Tata Nexon EV Max इलेक्ट्रिक एसयूवी सिर्फ 9 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
विज्ञापन
3 of 7
Tata Nexon EV Max
- फोटो : Tata Motors
बैटरी चार्जिंग
टाटा इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ चार्जिंग के दो विकल्प पेश कर रही है - स्टैंडर्ड 3.3kWh चार्जर और 7.2kWh एसी फास्ट चार्जर। फास्ट चार्जर को घर या दफ्तर में लगाया जा सकता है। Nexon EV Max के बैटरी पैक को किसी भी 50 kW DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 56 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि 3.3kWh चार्जर के जरिए 15-16 घंटे में और 7.2kWh AC फास्ट चार्जर के जरिए 5-6 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
4 of 7
Tata Nexon EV Max
- फोटो : Tata Motors
ड्राइविंग रेंज
एक बड़े बैटरी पैक को लगाने के बावजूद, नेक्सन ईवी मैक्स 350-लीटर के बूट स्पेस की पेशकश करना जारी रखता है। वाहन निर्माता का कहना है कि टाटा नेक्सन ईवी मैक्स एक बार फुल चार्जिंग करने पर (मानक परीक्षण स्थितियों के तहत) 437 किमी की रेंज देता है। इसमें मुंबई से पुणे, बेंगलुरु से मैसूर, चेन्नई से पोंडिचेरी, दिल्ली से कुरुक्षेत्र, रांची से धनबाद और गांधीनगर से वडोदरा जाकर वापसी यात्रा करने का दावा किया गया है। वास्तविक दुनिया की परिस्थितियों में कार लगभग 300 किमी की ड्राइविंग रेंज देगी।
विज्ञापन
5 of 7
Tata Nexon EV Max
- फोटो : Tata Motors
दमदार फीचर्स
Nexon EV Max तीन ड्राइव मोड्स - सिटी, स्पोर्ट और इको के साथ आती है। इस मॉडल में एक एक्टिव मोड डिस्प्ले के साथ एक नया ड्राइव मोड सिलेक्टर दिया गया है। इसके अलावा, नया टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स चयन योग्य रीजेनरेशन ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है जो इसकी एफिशिएंसी को बढ़ाता है। इस कार में एडवांस्ड ZConnect 2.0 कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है जो 48 कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ आती है। इसके साथ ही टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में वेंटिलेटेड सीट, ऑल न्यू मकराना बेज इंटीरियर, सामने वाले यात्रियों के लिए वेंटिलेशन के साथ लेदर सीट्स, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, ऑटो डिमिंग IRVM, एक एयर प्यूरिफायर, क्रूज कंट्रोल, एक पार्क मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Tata Nexon EV Max
- फोटो : Tata Motors
सेफ्टी फीचर्स
नेक्सन ईवी मैक्स 4 लेवल के साथ मल्टी-मोड रेजेन और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं को अलर्ट करने के लिए ऑटो ब्रेक लैंप के साथ आती है। इसके अलावा, इस इलेक्ट्रिक कार में i-VBAC (इंटेलिजेंट-वैक्यूम-लेस बूस्ट एंड एक्टिव कंट्रोल), हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और 4-डिस्क ब्रेक के साथ ESP जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कलर ऑप्शन
नेक्सन ईवी मैक्स के साथ ही टाटा मोटर्स ने अपनी हाई वोल्टेज स्टेट-ऑफ-द-आर्ट जिप्ट्रॉन टेक्नोलॉजी की शुरुआत भी की है। Tata Nexon EV Max तीन एक्सटीरियर पेंट ऑप्शन के साथ आती है। जिसमें इंटेन्सी-टील (नेक्सॉन ईवी मैक्स के लिए एक्सक्लूसिव), डेटोना ग्रे और प्रिस्टिन व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं। ड्यूल टोन बॉडी कलर पूरे मॉडल लाइनअप में स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। Tata Nexon EV Max IP67 रेटेड बैटरी और मोटर पैक के साथ 8 साल या 160,000 किमी की वारंटी के साथ आती है।