देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) के लिए साल 2022 निश्चित रूप से एक शानदार वर्ष कहा जा सकता है, जिसमें कंपनी ने 5 लाख से ज्यादा यात्री वाहनों की बिक्री की। कंपनी ने पिछले साल 5 लाख संचयी थोक बिक्री के आंकड़ें को पार कर लिया, जो 1998 में अपने भारतीय परिचालन के बाद से भारतीय कार निर्माता की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है। घरेलू कार निर्माता ने 2021 की 3.31 लाख यूनिट्स के मुकाबले बिक्री में 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की।
विज्ञापन
2 of 6
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon (टाटा नेक्सन) कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बना हुआ है। वहीं, Punch (पंच), Tiago (टियागो), ईवी और सीएनजी मॉडल ने 2022 में कंपनी की बिक्री में इजाफा किया। कार निर्माता ने देश के सबसे बड़े यात्री वाहन निर्माताओं - Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) और Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) की तुलना में बिक्री में बेहतर बढ़ोतरी दर्ज की।
विज्ञापन
3 of 6
Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर-पैसेंजर व्हीकल एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, शैलेश चंद्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कंपनी का लक्ष्य इस साल डबल डिजिट सेल्स ग्रोथ हासिल करना है। यह "नए लॉन्च के साथ-साथ अपने इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) मॉडल, इलेक्ट्रिक वाहनों और सीएनजी ट्रिम्स के लिए बेहतर मांग के कारण इस साल मजबूत बिक्री प्रदर्शन की उम्मीद है।"
4 of 6
Tata Nexon EV Prime
- फोटो : Tata Motors
पिछले साल, Tata Motors ने लगभग 43,000 यूनिट इलेक्ट्रिक वाहनों (Nexon EV Prime, Nexon EV Max और Tigor EV सहित) की बिक्री की। Punch EV और Tiago EV Blitz (टियागो ईवी ब्लिट्ज) के लॉन्च के साथ घरेलू वाहन निर्माता अपने ईवी उत्पाद पोर्टफोलियो का और विस्तार करेगा।
विज्ञापन
5 of 6
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023
- फोटो : Amar Ujala
टाटा की भविष्य की योजना
टाटा मोटर्स ने अगले 2-3 वर्षों के लिए कई नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बनाई है। इस साल कंपनी अपने दो बेहद लोकप्रिय मॉडल- पंच और अल्ट्रोज के सीएनजी वर्जन पेश करेगी। इन दोनों वाहनों को ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित किया गया है। Tata Tiago EV Blitz एडिशन के साथ-साथ नई हैरियर और सफारी रेड ब्लैक एडिशन भी 2023 में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।
कार निर्माता ने पुष्टि की है कि वह अगले साल Hyundai Creta को टक्कर देने वाला एक नया मॉडल लाएगी। Tata Curvv कॉन्सेप्ट पर आधारित SUV पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ आएगी। इसी तरह, नई Tata Sierra (टाटा सिएरा) एसयूवी दोनों पावरट्रेन के साथ 2024 या 2025 में पेश की जाएगी। Tata Harrier (टाटा हैरियर) का इलेक्ट्रिक वर्जन भी 2024 में लॉन्च किया जाएगा।