फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaguar Car: टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर ने अपने घरेलू बाजार में नई कारें बेचना किया बंद, जानें वजह

Mon, 04 Nov 2024 10:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जगुआर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होने की तैयारी कर रही है। और इसकी तैयारी में, ऑटो कंपनी ने 2026 तक अपने घरेलू बाजार में कोई भी नई कार नहीं बेचने का फैसला किया है।
विज्ञापन
1 of 5
Jaguar I-Pace - फोटो : Jaguar
Tata Motors (टाटा मोटर्स) के स्वामित्व वाली ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी Jaguar (जगुआर) ने अपने देश ब्रिटेन में नई कारें बेचना बंद कर दिया है। यह कदम ब्रांड की पूरी तरह इलेक्ट्रिक होने की रणनीति के तहत उठाया गया है। उस रणनीति के शुरुआती हिस्से के रूप में, कार निर्माता ने फैसला किया है कि वह 2026 तक अपने देश में कोई नई कार नहीं बेचेगी। हालांकि, जगुआर दुनिया भर के अन्य देशों में अपनी कारों की बिक्री जारी रखेगी।
विज्ञापन

2 of 5
Jaguar F-Pace - फोटो : Jaguar
ये कारें हुईं बंद
जगुआर का लक्ष्य 2025 से पूरी तरह इलेक्ट्रिक होना है। हालांकि, अपनी महत्वाकांक्षी योजना के बावजूद, वाहन निर्माता ने अभी तक किसी भी नए इलेक्ट्रिक वाहन का खुलासा नहीं किया है। कार निर्माता के पोर्टफोलियो में सिर्फ पारंपरिक इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) से लैस कारें हैं। जिनमें XE, XF और F-Type जैसे मॉडल शामिल हैं। E-Pace, XE, XF और F-Type को पहले ही बंद कर दिया गया था, और अब F-Pace का भी नाम लिस्ट से हटा दिया गया है। JLR के एक बयान का हवाला देते हुए, ब्रिटिश ऑटोमोटिव मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि नवंबर 2024 से, नई जगुआर की बिक्री बंद हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
Representative Image
नई कार के लिए 2026 तक करना होगा इंतजार
वाहन निर्माता की पहली इलेक्ट्रिक कार 2026 तक यूके में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगी। इसलिए एक साल से ज्यादा समय तक, ब्रांड अपने देश में कोई भी नई कार नहीं बेचेगा। इसका मतलब है कि यूके में नई जगुआर खरीदने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को 2026 तक इंतजार करना होगा। हालांकि, बाजार में सेकंड हैंड जगुआर मॉडल उपलब्ध रहेंगी।

4 of 5
Aston Martin Car (Representative Image) - फोटो : Aston Martin
जगुआर अपनी लग्जरी कारों को और बेहतर बनाएगी
जगुआर अपने भविष्य के उत्पाद लाइनअप के लिए इलेक्ट्रिफिकेशन पर बड़ा दांव लगा रहा है। वहीं कार निर्माता लग्जरी कार सेगमेंट में खुद को और आगे बढ़ाने का लक्ष्य भी बना रहा है। इस कदम के साथ, कार निर्माता अब मर्सिडीज-बेंज, ऑडी या बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियों को अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वियों के रूप में लक्षित नहीं कर रहा है। इसके बजाय, वाहन निर्माता बेंटले और एस्टन मार्टिन जैसे ब्रांडों को अपना मुख्य प्रतिद्वंद्वी मान रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Porsche (Representative Image) - फोटो : Porsche
इनसे है मुकाबला
जगुआर की पहली इलेक्ट्रिक कार Porsche Taycan (पोर्शे टेकन) को टक्कर दे सकती है। जबकि बेंटले बेंटायगा चैलेंजर एसयूवी पाइपलाइन में है, जिसे 2026 में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इन दोनों कारों को समर्पित जगुआर इलेक्ट्रिफाइड आर्किटेक्चर पर तैयार किया जाएगा। जो इस दशक के आखिर में लॉन्च होने वाली एक बड़ी सेडान की नींव के रूप में भी काम करेगा। इस बीच, जगुआर एक चार-दरवाजे वाली जीटी कॉन्सेप्ट पर भी काम कर रहा है। जिसके संयुक्त राज्य अमेरिका में इस साल के आखिर से पहले कवर किए जाने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें