Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने इस साल मई की शुरुआत में 7.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर Altroz iCNG (अल्ट्रोज सीएनजी) लॉन्च किया था। हालांकि, कार निर्माता ने लॉन्च के समय अल्ट्रोज के सीएनजी वैरिएंट के लिए तब माइलेज का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया था। कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर Altroz iCNG के माइलेज का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
Tata Altroz iCNG
- फोटो : Tata Motors
Tata Altroz iCNG की माइलेज का खुलासा
अल्ट्रोज सीएनजी वर्जन में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 85 बीएचपी का पावर और 114 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी मोड में यह यूनिट 73 बीएचपी का पावर और 103 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। प्रीमियम हैचबैक के सीएनजी वैरिएंट विशेष रूप से 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किए जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Tata Altroz iCNG
- फोटो : Tata Motors
बलेनो-टोयोटा की तुलना में कितना है माइलेज
मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा जैसे अल्ट्रोज के प्रतिद्वंद्वी भी सीएनजी से चलने वाले वैरिएंट पेश करते हैं। दोनों मॉडल में 1.2-लीटर इंजन मिलता जो सीएनजी की तरह 77 बीएचपी और 98.5 एनएम टॉर्क आउटपुट देते हैं। हालांकि माइलेज की बात करें तो, अल्ट्रोज सीएनजी 26.2 किमी प्रति किग्रा (एआरएआई) की माइलेज का दावा करती है, जो कि इसके प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में काफी कम है जो 30.61 किमी प्रति किग्रा की माइलेज का दावा करते हैं।
हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि रियल वर्ल्ड माइलेज दावा की गई माइलेज के आंकड़े से अलग हो सकते हैं।
4 of 5
Tata Altroz iCNG
- फोटो : Amar Ujala
फीचर्स
टाटा अल्ट्रोज सीएनजी 6 वैरिएंट्स - XE, XM+, XM+ (S), XZ, XZ+ (S) और XZ+ O (S) में उपलब्ध है। प्रीमियम हैचबैक के सीएनजी वैरिएंट में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह सीएनजी टैंकों के लिए टाटा के पेटेंट किए गए डुअल-सिलेंडर सेट-अप के साथ आता है जो अल्ट्रोज को 210 लीटर का अच्छा बूट स्पेस देता है। इसके अलावा, अन्य ब्रांडों के सीएनजी मॉडल के उलट, अल्ट्रोज सीएनजी सीधे सीएनजी मोड में शुरू हो सकती है।