फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz के इस वैरिएंट को मिला ये खास फीचर, कीमत 5.29 लाख रुपये से शुरू

Thu, 23 Jul 2020 04:35 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
विज्ञापन

टाटा मोटर्स की प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रोज बिक्री के मामले में इस सेगमेंट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। दूसरी तिमाही के जारी आंकड़ों में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में पहले नंबर पर मारुति बलेनो रही है। वहीं बलेनो से मिल रही चुनौती को देखते हुए टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज के कुछ फीचर्स को दूसरे वैरिएंट्स में भी शामिल किया है।

विज्ञापन

ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल फीचर

खबरों के मुताबिक टाटा मोटर्स अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज के कुछ सेगमेंट में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल फीचर दिया गया है। यह फीचर केवल टॉप वैरिएंट्स XZ और XZ (O) वैरिएंट्स में ही मिलता है। वहीं अब यह फीचर नीचे के वैरिएंट्स XT में भी मिलेगा। वहीं कंपनी ने इस फीचर के लिए वैरिएंट की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
 
Altroz वैरिएंट्स पेट्रोल डीजल
XE 5.29 लाख रुपये 6.99 लाख रुपये
XM 6.15 लाख रुपये 7.75 लाख रुपये
XT 6.84 लाख रुपये 8.44 लाख रुपये
XZ 7.44 लाख रुपये 9.04 लाख रुपये
XZ(O) 7.69 लाख रुपये 9.29 लाख रुपये
 
 

XT वैरिएंट के फीचर

वहीं XT वैरिएंट में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर आने के बाद अब यह पहले से ज्यादा दमदार हो गया है। इसमें 7-इंच की एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट वाली टचस्क्रीन मिलती है। साथ ही कीलेस एंट्री, पुश बटन इंजन स्टार्ट-स्टॉप, 16 इंच स्टील व्हील्स, मल्टी इंफो डिस्प्ले, कॉर्नरिंग हेडलैंप्स, क्रूज कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर मिलते हैं। वहीं इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डायमंड कट अलॉय व्हील्स और रिअर वाइपर्स जैसे फीचर नहीं मिलते हैं, जो केवल टॉप वैरिएंट्स में ही आते हैं। 

जल्द आएगा टर्बो इंजन

अल्ट्रोज में 1.2 लीटर का 3-सिलंडर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि 1.5 लीटर डीजल मोटर 90 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देती है। दोनों ही इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। वहीं अल्ट्रोज को जल्द ही 1.2 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिंल सकता है, जिसे डुअल क्लच ट्रांसमिशन के साथ उतारा जा सकता है। 
 
विज्ञापन

दूसरी तिमाही में अल्ट्रोज की 4483 यूनिट्स बिकीं

वहीं फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन यानी फाडा की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग पाने वाली टाटा अल्ट्रोज ने अपना दबदबा दिखाया है। अल्ट्रोज दूसरे नंबर पर रही है। दूसरी तिमाही में अल्ट्रोज की 4483 यूनिट्स की बिक्री हुई और इसकी बाजार में हिस्सेदारी 24 फीसदी है। अपने डिजाइन, लुक और स्पोर्टी प्रोफाइल के चलते अल्ट्रोज ने ग्राहकों के मन में जगह बनाई है। अल्ट्रोज को इसी साल जनवरी में उतारा गया था और इसकी शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपये है और यह डीजल और पेट्रोल में आती है। जल्द ही इसका टर्बो एडिशन भी लॉन्च किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें