Tata Motors Harrier and Safari SUV XTA plus variants launched : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने मंगलवार को अपनी दो एसयूवी Harrier (हैरियर) और Safari (सफारी) के लिए XTA+ (एक्सटीए+) वेरिएंट लॉन्च करने का एलान किया है। इन दोनों एसयूवी के XTA+ वेरिएंट में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। वाहन निर्माता का मानना है कि इन दोनों एसयूवी के लिए नया XTA+ वेरिएंट खरीदारों के बीच उनकी अपील को और बढ़ाएगा। हैरियर XTA+ की एक्स-शोरूम कीमत 19.34 लाख रुपये रखी गई है, जबकि Safari XTA+ की एक्स-शोरूम कीमत 20.08 लाख रुपये है।
कंपनी ने हैरियर और सफारी के नए वेरिएंट में कोई डिजाइन अपडेट नहीं किया है। XTA+ वेरिएंट प्रोजेक्टर हेडलैंप, डुअल फंक्शन एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स, R17 अलॉय व्हील्स से लैस हैं। केबिन और फीचर्स की बात करें तो, हैरियर XTA+ और Safari XTA+ दोनों में 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम के साथ 7-इंच फ्लोटिंग आइलैंड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी भी मिलती है।
विज्ञापन
2 of 6
Tata Harrier
- फोटो : For Reference Only
नए वेरिएंट्स में मिलने वाले अन्य फीचर्स की बात करें तो, हैरियर और सफारी के नए वेरिएंट्स में ऑटो हेडलैंप, पुश स्टार्ट बटन, ऑटोमैटिक तापमान कंट्रोल, रेन सेंसिंग वाइपर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। दोनों कारों में डुअल फ्रंट एयरबैग, एडवांस्ड ईएसपी, फॉग लैंप और रिवर्स पार्किंग कैमरा स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर मिलता है।
विज्ञापन
3 of 6
Tata Safari at Tata Showroom
- फोटो : Tata Motors
इसके अलावा, Safari XTA+ में iRA कनेक्टेड कार फीचर्स, मूड लाइटिंग, क्रूज कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) मिलते हैं। Harrier XTA+ और Safari XTA+ दोनों को 2.0-लीटर Kryotec डीजल इंजन मिलता है, जिसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
4 of 6
2021 Tata Safari
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स का दावा है कि वित्त वर्ष 2012 की पहली तिमाही में उसकी सफारी और हैरियर एसयूवी की मिलाकर भारतीय बाजार के एसयूवी सेगमेंट में 41.2 फीसदी बाजार हिस्सेदारी थी। दावा किया जा रहा है कि नया XTA+ वेरिएंट इन दोनों एसयूवी को और ज्यादा शानदार बनाएगा। घरेलू वाहन निर्माता का दावा है कि इससे कंपनी को एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 6
Tata Harrier
- फोटो : For Reference Only
हैरियर और नई पीढ़ी की सफारी टाटा मोटर्स की इंपैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज के बाद स्टाइल में आती है। दोनों एसयूवी को Land Rover (लैंड रोवर) के मशहूर D8 आर्किटेक्चर से लिए गए OMEGARC प्लेटफॉर्म पर आधारित किया गया है।
हैरियर और सफारी दोनों के लिए नए वेरिएंट के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, विवेक श्रीवत्स, हेड-मार्केटिंग, पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट, टाटा मोटर्स ने कहा है कि नए वेरिएंट को ओईएम की ग्राहक की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए और अपने नए फॉरएवर फिलॉसफी के मुताबिक पेश किया गया है। उन्होंने आगे कहा, "सबसे ज्यादा मांग वाले दो फीचर्स से लैस, ये XTA+ वेरिएंट एक 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होंगे जो एक सहज ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगा और ग्लोबल क्लोज, एंटी पिंच और रेन सेंसिंग क्लोजर जैसे फंक्शन के साथ एक पैनोरमिक सनरूफ होगा।"