Tata Motors Group (टाटा मोटर्स समूह) की वैश्विक पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) थोक बिक्री Q1 FY24 में 5 प्रतिशत बढ़कर 3,22,159 यूनिट्स हो गई है। इन आंकड़ों में Jaguar Land Rover (जगुआर लैंड रोवर) के थोक आंकड़े भी शामिल हैं। Q1 FY24 में टाटा मोटर्स के सभी कमर्शियल व्हीकल्स (वाणिज्यिक वाहनों) और Tata Daewoo (टाटा देवू) रेंज की वैश्विक थोक बिक्री 88,456 यूनिट्स थी। Q1 FY23 के आंकड़ों की तुलना में यह 15 प्रतिशत की कमी है।
विज्ञापन
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : Tata Motors
यात्री वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री
Q1 FY24 में टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री 1,40,450 यूनिट्स थी, जो Q1 FY23 के आंकड़ों की तुलना में 8 प्रतिशत ज्यादा है। जगुआर लैंड रोवर की वैश्विक थोक बिक्री 93,253 यूनिट्स थी। तिमाही के लिए जगुआर की थोक बिक्री 10,234 यूनिट्स थी जबकि तिमाही के लिए लैंड रोवर की थोक बिक्री का आंकड़ा 82,929 यूनिट्स था।
विज्ञापन
3 of 6
Tata Motors Auto Expo 2023
- फोटो : Tata Motors
टाटा हैरियर और सफारी
टाटा मोटर्स फिलहाल अपनी एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है। ब्रांड इस समय Nexon (नेक्सन), Harrier (हैरियर) और Safari (सफारी) के फेसलिफ्ट मॉडल्स की टेस्टिंग कर रहा है। तीनों एसयूवी के एक्सटीरियर में नई डिजाइन लैंग्वेज मिलेगी। इनमें स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन मिलना जारी रहेगा। हालांकि, Safari और Harrier का डिजाइन अब Harrier.ev जैसा ही होगा। नेक्सन में भी यही डिजाइन और पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स मिलेंगे।
4 of 6
Tata Harrier EV
- फोटो : अमर उजाला
इंटीरियर
इंटीरियर को नए डैशबोर्ड डिजाइन, सेंटर कंसोल और अपहोल्स्ट्री के साथ भी अपडेट किया जाएगा। सबसे बड़ी चर्चा का विषय नया दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील होगा जिसमें एक स्क्रीन होगी। फिलहाल, स्क्रीन के फीचर्स के बारे में पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
5 of 6
2023 Tata Safari Facelift Spied
- फोटो : Team-BHP
लुक और डिजाइन
हैरियर और सफारी को लद्दाख में उच्च ऊंचाई पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया था। दोनों एसयूवी पूरी तरह से ढकी हुई थीं। लेकिन इन्हें देखकर नई डिजाइन लैंगवेज के साथ-साथ अलॉय व्हील्स के नए सेट का भी अंदाजा लगाया जा सकता था।
इंजन पावर
यह भी उम्मीद है कि हैरियर और सफारी को आखिरकार पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन होगा जिसने ऑटो एक्सपो 2023 में डेब्यू किया था। यह 5,000 आरपीएम पर 168 बीएचपी और 2,000-3,500 आरपीएम पर 280 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की भी उम्मीद है। अब तक, एसयूवी फिएट से लिए गए 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है जो 168 बीएचपी और 350 एनएम जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।