फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Swift की कीमत में मिल रही है टाटा की ये शानदार SUV, बचे हैं केवल तीन दिन!

Sat, 28 Dec 2019 12:56 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Tata Harrier SUV Discount - फोटो : AmarUjala (सांकेतिक)
Tata Motors पहले ही एलान कर चुकी है कि वह जनवरी 2020 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। BS6 उत्सर्जन मानकों के चलते टाटा अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। वहीं नया साल शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं, अगर आप टाटा की कारें खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह बेहतर वक्त है। क्योंकि कंपनी अपनी कारों पर दो लाख रुपये तक की छूट दे रही है।
 
विज्ञापन

2 of 6
Tata hexa India - फोटो : Social Media

Tata Hexa (डिस्काउंटः 2.0 लाख रुपये)

टाटा मोटर्स अपनी इस एमपीवी कार पर सबसे ज्यादा दो लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कारपोरेट ऑफर शामिल है। हालांकि हेक्सा की बिक्री में गिरावट आई है। लेकिन पावर और फीचर्स के मामले में यह गाड़ी बेजोड़ है। लेकिन इतने डिस्काउंट के साथ इतनी स्पेशियस कार खरीदना घाटे का सौदा कतई नहीं है। इसके बेस वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 13.25 लाख रुपये है।
विज्ञापन

3 of 6
Tata Harrier delivery

Tata Harrier (डिस्काउंटः 1.40 लाख रुपये)

टाटा की यह सबसे स्टाइलिश एसयूवी इस समय सबसे कम दामों में मिल रही है। कंपनी पहले इस पर 65 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही थी, जिसे बढ़ाकर अब 1.40 लाख रुपये कर दिया गया है। अगर आपको बीएस4 इंजन वाली गाड़ी खरीदने में कोई परेशानी नहीं है, तो हैरियर बहुत फायदे का सौदा है। हैरियर के बेस वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये है।

4 of 6
Ratan Tata with tata Nexon - फोटो : Team-BHP

Tata Nexon (डिस्काउंटः 92500 रुपये)

टाटा मोटर्स को अपनी इस सब-4मीटर एसयूवी से बहुत उम्मीदें हैं। टाटा ने हाल ही में नेक्सन ईवी लॉन्च की है, वहीं नेक्सन का फेसलिफ्ट भी कई बार स्पॉट किया जा चुका है। टाटा मोटर्स नेक्सन पर 92,500 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह देश की अकेली कार है जिसे Global NCAP सेफ्टी रेटिंग में फाइव स्टार मिले हैं। इसका मुकाबला Hyundai Venue, Maruti Suzuki Vitara Brezza, Mahindra XUV300 और Ford EcoSport से है। इसके बेस वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.58 लाख रुपये है, जो डिस्काउंट के बाद 5.56 लाख रुपये तक हो जाएगी। देखा जाए तो वैगन आर के टॉप वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.91 लाख रुपये और Swift LXI (Petrol) की ऑन रोड कीमत 5.83 लाख रुपये है। ऐसे में नेक्सन बेहतरीन सौदा है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Tata Tiago XZ+

Tata Tiago (डिस्काउंटः 95 हजार रुपये)

टाटा की एंट्री लेवल हैचबैक कार टाटा टियागो पर कंपनी 95 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। टियागो पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में आती है। वहीं इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी मिलता है। इसका मुकाबला मारुति वैगन आर और ह्यूंदै सैंट्रो से है। इसके बेस वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.40 लाख रुपये है। इसका केबिन शानदार है और परफॉरमेंस में यह जबरदस्त है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tata tigor facelift

Tata Tigor (डिस्काउंटः 1.05 लाख रुपये)

टाटा मोटर्स अपनी सब4-मीटर टाटा टिगोर पर भी जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। कंपनी इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस पर कंपनी एक लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट दे रही है। टाटा जल्द ही इसका फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है और इसे केवल पेट्रोल इंजन में ही उतारा जाएगा। इसमें 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर वाला 86 एचपी की पावर वाला इंजन दिया जा सकता है। इसका मुकाबला मारुति डिजायर, ह्यूंदै एक्सेंट, फोर्ड फिगो एस्पायर और होंडा अमेज से है। इसके बेस वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें