फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: Tata, Mahindra समेत कई कंपनियों ने किया दाम घटाने का ऐलान, छोटी कारों पर होगी 1 लाख से ज्यादा की बचत

Sun, 07 Sep 2025 12:38 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Car Price After GST Deduction: फेस्टिव सीजन में ऑटो कंपनियों ने ग्राहकों को तोहफा देते हुए गाड़ियों के दाम घटा दिए हैं। Tata Motors, Mahindra, Renault, BMW और Maruti Suzuki ने GST कटौती का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
1 of 8
त्योहारों से पहले खुशखबरी - फोटो : AI
फेस्टिव सीजन में कार खरीदने वालों के लिए जैकपॉट खुल गया है। देश की दिग्गज ऑटो कंपनियां टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रेनो और बीएमडब्ल्यू ने गाड़ियों के दाम घटाने का ऐलान कर दिया है। यह फैसला जीएसटी काउंसिल द्वारा हाल ही में वाहन सेक्टर पर टैक्स कम करने के बाद लिया गया है।
विज्ञापन

2 of 8
पैसेंजर व्हीकल्स पर अधिकतम 40% टैक्स - फोटो : Honda
गाड़ियों पर अधिकतम टैक्स घटा
GST काउंसिल ने छोटी और कॉम्पैक्ट गाड़ियों पर टैक्स को घटाकर 18% और बड़ी गाड़ियों पर 40% कर दिया है। पहले यह टैक्स 45-50% तक होता था, जिसमें 28% जीएसटी और अधिकतम 22% तक सेस शामिल होता था। अब टैक्स कम होने से ग्राहक नई कार पर लाखों रुपये बचा सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 8
2025 Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
Tata Motors
टाटा मोटर्स ने 5 सितंबर को बताया कि कंपनी अपने पैसेंजर व्हीकल्स के दाम ₹75,000 से लेकर ₹1.45 लाख तक घटाने वाली है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर गाड़ियों की कीमत में कटौती की लिस्ट जारी की है। इससे टिगोर, टियागो और पंच जैसी छोटी कारों से लेकर हैरियर, नेकसॉन और सफारी तक सभी कारों की कीमतें कम होंगी। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी और इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा।

4 of 8
Mahindra Thar Roxx - फोटो : Mahindra
Mahindra & Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी पैसेंजर व्हीकल्स पर ₹1.56 लाख तक की कटौती का ऐलान किया है। हालांकि, यह राहत केवल कंपनी के इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) मॉडल्स पर लागू होगी। इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

5 of 8
Renault Triber Facelift 2025 - फोटो : Amar Ujala
Renault India
रेनो इंडिया ने बताया कि उसके वाहनों के दाम 22 सितंबर से ₹96,395 तक घट जाएंगे। यह नई कीमतें पूरे देश में सभी डीलरशिप्स पर लागू होंगी। जो ग्राहक अभी बुकिंग करेंगे, उन्हें भी नई प्राइस लिस्ट का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 8
2025 BMW X5 - फोटो : BMW
BMW
लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी BMW ने भी अपने प्रीमियम मॉडल्स पर बड़ी राहत दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार BMW X7 SUV की कीमत अब ₹9 लाख तक कम हो गई है। वहीं ऑडी और मर्सिडीज जैसे अन्य लक्जरी ब्रांड्स में भी 8-10% तक की कटौती होने वाली है।
विज्ञापन

7 of 8
Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर.सी. भार्गव ने संकेत दिए हैं कि कंपनी अपनी एंट्री-लेवल कारों पर भी दाम घटाएगी। उनके मुताबिक, Alto की कीमत ₹40,000–50,000 तक और Wagon R की कीमत ₹60,000–67,000 तक घट सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

8 of 8
2025 Maruti Suzuki Grand Vitara S-CNG - फोटो : Maruti Suzuki
कब से लागू होंगी नई कीमतें?
Tata, Renault और Mahindra ने साफ कर दिया है कि नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। BMW ने भी ग्राहकों को तुरंत फायदा देने की बात कही है। ऐसे में त्योहारी सीजन में कार खरीदना अब पहले से कहीं सस्ता पड़ने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें